Hanuman Chalisa

अमेरिका में भारी बर्फबारी, कोरोना टीकाकरण अभियान पर पड़ सकता है असर

Webdunia
गुरुवार, 17 दिसंबर 2020 (11:29 IST)
न्यूयॉर्क। अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी के बीच उत्तरपूर्वी इलाके में बर्फीले तूफान के कारण टीकाकरण अभियान पर असर पड़ने की आशंका है।

ALSO READ: FlashBack2020 : आखिर कैसे एक गलती के कारण 2020 में Corona ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लिया
उत्तरी वर्जीनिया से लेकर न्यूयॉर्क सिटी तक में जमकर बर्फबारी हुई है। कुछ स्थानों पर 0.6 मीटर तक बर्फ गिरी है। बर्फबारी के कारण कोविड-19 के जांच केंद्रों को भी संचालित करने में दिक्कतें आ रही हैं।
 
अधिकारियों का मानना है कि सर्दी के बावजूद अग्रिम मोर्चे के स्वास्थ्यकर्मियों के लिए सोमवार से शुरू हुए टीकाकरण अभियान पर आगे असर नहीं पड़ेगा। टीके की 30 लाख खुराक अग्रिम मोर्चे के कर्मियों और नर्सिंग होम से जुड़े स्वास्थ्यकर्मियों को दी जाएंगी।
 
अमेरिकी स्वास्थ्य और मानव सेवा मंत्री एलेक्स अजर ने बुधवार को कहा कि सरकार टीके की व्यवस्था पर कड़ी नजर रख रही है और तूफान, बर्फबारी से निपटने के लिए सारे बंदोबस्त किए गए हैं।
 
उन्होंने फॉक्स न्यूज चैनल को बताया, 'फेडएक्स कंपनी इस खेप को पहुंचाने के काम में लगी हुई है। उन्हें पता है कि बर्फबारी और प्रतिकूल मौसम से कैसे निपटा जाता है। हम भी साथ दे रहे हैं और निगरानी कर रहे हैं।'

ALSO READ: 2022 तक दुनिया की एक चौथाई आबादी को नहीं मिल पाएगी Corona vaccine, अध्ययन से हुआ खुलासा...
न्यूजर्सी के गवर्नर फिल मर्फी ने कहा कि वह लोगों को यह सलाह देंगे कि खुद और दूसरों के बचाव के लिए मास्क पहनें। उन्होंने कहा कि न्यूजर्सी के 35 अस्पतालों में अगले दो या तीन दिनों में कोविड-19 के टीके को पहुंचाया जाएगा। उनकी सरकार इसके लिए व्यवस्था करने में जुटी है। टीका लाने के काम में लगे ट्रकों को भी राजमार्ग पर आवाजाही के लिए तूफान से जुड़ी बंदिशों से छूट दी गई है। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने कहा कि करीब 90 अस्पतालों में टीके को पहुंचाया दिया गया है।
 
इस बीच, राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा है कि मध्य अटलांटिक से उत्तरपूर्वी क्षेत्र में तेज बर्फबारी हो सकती है। न्यूयॉर्क सिटी इलाके और दक्षिणी न्यू इंग्लैंड में भी बर्फबारी की आशंका जताई गई है। वर्जीनिया में बर्फबारी की वजह से बुधवार को हजारों घरों में बिजली गुल हो गई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

क्या सच में खतरा है? अमरनाथ यात्रा के इतिहास की सबसे बड़ी सुरक्षा

जॉर्जिया मेलोनी से जुड़ी 10 बड़ी बातें, जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं...

पार्टी लाइन से अलग हटे शशि थरूर! नाविकों के मुद्दे पर किया पीएम मोदी का समर्थन; बीजेपी बोली- राहुल गांधी का पर्दाफाश

NEET Re-Exam का 'ब्लंडर' : नागपुर के छात्र का सेंटर सीधे अबू धाबी! न पासपोर्ट, न पैसे, राहुल गांधी ने NTA को घेरा

सभी देखें

नवीनतम

Re-NEET 2026 आज : 22 लाख छात्रों की परीक्षा, 1.38 लाख CCTV कैमरे और AI निगरानी के बीच होगा एग्जाम

International Yoga Day 2026 : कोलकाता में PM मोदी ने किया योग, गुजरात में अमित शाह भी हुए शामिल

महाराष्ट्र में भयावह हादसा, परभणी में मंदिर की गिरी छत, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बुंदेलखंड में दिख रहा विकास का नया मॉडल : योगी आदित्यनाथ

यूपी के 2.17 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आई 4352.40 करोड़ की 'सम्मान निधि'

अगला लेख