Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Thursday, 5 June 2025
webdunia

हिमाचल CM के डिप्टी सेक्रेटरी निकले Corona पॉजिटिव, मुख्यमंत्री होंगे क्वारंटाइन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Corona Cases
, गुरुवार, 23 जुलाई 2020 (16:53 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उनके परिवार के सदस्य और उनके कार्यालय एवं आवास के कर्मचारी एक सप्ताह तक क्वारंटाइन में रहेंगे। हालांकि कोविड-19 (COVID-19) की जांच में उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई है।
 
ठाकुर के कार्यालय में एक उपसचिव और मंडी के एक भाजपा नेता के संक्रमित पाए जाने के बाद उनके ओकओवर स्थित आवास से 36 और राज्य सचिवालय से 27 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई थी।
 
अतिरिक्त सचिवालय (स्वास्थ्य) आरडी धीमान ने बताया कि मुख्यमंत्री, उनकी पत्नी साधना ठाकुर और दोनों बेटियों की बुधवार रात नौ बजे रिपोर्ट आई, जिसमें उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई है।
 
वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने बताया कि मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास और सचिवालय से लिए गए सभी नमूनों की इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में जांच की गई, जिसमें सभी के संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उमा भारती का पलटवार, राम के काम में कैसा मुहूर्त...