Serum Institute ने किया दावा, Mpox का टीका विकसित करने पर कर रहे हैं काम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 21 अगस्त 2024 (07:00 IST)
नई दिल्ली। सीरम इंस्टीट्यूट (Serum Institute) ऑफ इंडिया ने मंगलवार को कहा कि वह वर्तमान में एमपॉक्स (Mpox) के लिए टीका विकसित करने पर काम कर रहा है जिसके सकारात्मक परिणाम 1 वर्ष में मिलने की उम्मीद है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 14 अगस्त को एमपॉक्स प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया। यह कदम अफ्रीका के कुछ हिस्सों में मामलों में अचानक वृद्धि दर्ज किए जाने के बाद उठाया गया।

ALSO READ: Mpox को लेकर भारत अलर्ट, एयरपोर्ट से अस्पतालों तक कैसी है तैयारी?
 
भारत में 2022 से अब तक एमपॉक्स के करीब 30 मामले सामने आए हैं। देश में सबसे हालिया मामला मार्च 2024 में सामने आया था। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला ने एक बयान में कहा कि एमपॉक्स प्रकोप के कारण घोषित वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल के मद्देनजर, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया इस बीमारी के लिए एक टीका विकसित करने पर काम कर रहा है, ताकि लाखों लोगों के जीवन को बचाया जा सके।

ALSO READ: अफ्रीका के बाहर Mpox का पहला मामला दर्ज, WHO प्रमुख ने जताई चिंता
 
उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि मौजूदा प्रगति के साथ, पुणे स्थित कंपनी के पास एक साल के भीतर साझा करने के लिए अधिक अद्यतन और सकारात्मक सूचना होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने परामर्श जारी कर कहा कि हवाई अड्डों और बंदरगाहों, विशेषकर अंतरराष्ट्रीय प्रवेश बिंदुओं पर जांच बढ़ाई जाएगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख
More