Hanuman Chalisa

Covaxine पर BHU के अध्ययन में गंभीर पद्धतिगत खामियां

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 7 अगस्त 2024 (06:00 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने मंगलवार को राज्यसभा को बताया कि बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) द्वारा वयस्कों और किशोरों में कोवैक्सीन (covaxine) के दीर्घकालिक प्रभावों पर अध्ययन की भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने समीक्षा की और पाया कि इसमें गंभीर पद्धतिगत खामियां हैं।
 
जाधव ने उच्च सदन में एक सवाल के लिखित जवाब में कहा कि अध्ययन में टीकाकरण और टीकाकरण नहीं किए गए समूहों के बीच घटनाओं की दरों की तुलना करने के लिए टीकाकरण न किए गए व्यक्तियों की कोई कंट्रोल शाखा नही थी। इसलिए, अध्ययन में रिपोर्ट की गई घटनाओं को कोविड-19 टीकाकरण से जोड़ा या जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।
 
'किशोरों और वयस्कों में बीबीवी152 कोरोना वायरस वैक्सीन का दीर्घकालिक सुरक्षा विश्लेषण: उत्तर भारत में एक वर्षीय भावी अध्ययन से निष्कर्ष' शीर्षक वाला अध्ययन मई में स्प्रिंगर नेचर नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ था।
 
आईसीएमआर द्वारा उजागर की गई 'गंभीर पद्धतिगत खामियों' का विस्तार से जिक्र करते हुए, जाधव ने कहा कि अध्ययन ने आबादी में देखी गई घटनाओं की पृष्ठभूमि दर प्रदान नहीं की है जिससे टीकाकरण के बाद की अवधि में देखी गई घटनाओं की दरों में बदलाव का आकलन करना असंभव हो गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, अध्ययन प्रतिभागियों के बारे में कोई आधारभूत जानकारी प्रदान नहीं की गई थी। (भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के प्रतिनिधि इलाही का बड़ा दावा, बोले- नहीं झुकेगा ईरान, युद्ध को बताया आशीर्वाद, कैसे हैं भारत से रिश्‍ते?

नतीजों से पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा दावा, बोलीं- अबकी बार 200 पार, एग्जिट पोल को किया खारिज

भाजपा के 'नारी वंदन' का मुखौटा उतरा, राहुल गांधी ने BJP को क्यों कहा महिला विरोधी

बांझ (एज़ोस्पर्मिया) पुरुषों के लिए बड़ी राहत भरी खबर: AI की मदद से अब बन सकते हैं पिता

देश में सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम की शुरुआत, मोबाइल पर सायरन के साथ आया अलर्ट मैसेज, इमरजेंसी में तुरंत पहुंचेगी सूचना

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली के शाहदरा में भीषण आग, AC ब्लास्ट से लगी आग की आशंका, 9 लोगों की मौत, 15 को बचाया गया

पुणे में 4 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, भड़के ग्रामीणों ने मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर लगाया 4 घंटे लंबा जाम, 65 साल के आरोपी को फांसी की मांग

India weather update : देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, कई राज्यों में आंधी-बारिश, जानिए किन राज्यों के लिए जारी हुआ अलर्ट

Iran-US war : ईरान का अमेरिका को साफ संदेश, बातचीत या जंग- दोनों के लिए तैयार तेहरान, डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकराया प्रस्ताव

जर्मन मांस उद्योग में नौकरियों का गोरख धंधा, भारतीय भी प्रभावित

अगला लेख