Hanuman Chalisa

Corona Vaccination : 'हर घर दस्तक' अभियान का दूसरा चरण शुरू, 1 जून से 31 जुलाई तक चलेगा टीकाकरण

Webdunia
बुधवार, 1 जून 2022 (19:09 IST)
नई दिल्ली। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोनावायरस (Coronavirus) टीकाकरण को बढ़ाने और लाभार्थियों के बीच में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से, 'हर घर दस्तक' अभियान का दूसरा चरण बुधवार को देशभर में शुरू हुआ। इस चरण में वृद्धाश्रमों, स्कूलों, कॉलेजों और जेलों में टीकाकरण अभियान चलाए जाएंगे।

यह अभियान एक जून से 31 जुलाई तक चलेगा, जिसमें स्कूल आधारित विशेष मुहिम के माध्यम से 12 से 18 साल के बच्चों के कोविड रोधी टीकाकरण पर ध्यान दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सभी पात्र लाभार्थियों का टीकाकरण करके पूर्ण कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाने की दिशा में गहन जोर देने की सलाह दी गई है।

‘हर घर दस्तक 2.0’ अभियान का उद्देश्य घर-घर जाकर पहली, दूसरी और एहतियाती खुराक के लिए पात्र जनसंख्या समूहों का टीकाकरण करना है। बयान में कहा गया है कि अभियान में उन लोगों पर ध्यान दिया जाएगा, जिनकी दूसरी खुराक बाकी है।

इसके अलावा 60 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को एहतियातन खुराक देने में भी घर-घर जाकर टीका लगाने के इस अभियान के तहत ध्यान दिया जाएगा। बयान में कहा गया है कि विस्तृत योजना और सरकार के प्रयासों के कारण राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण अभियान को जबरदस्त सफलता मिली है। देशभर में अब तक 193.57 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 15 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों में से 96.3 प्रतिशत लोगों ने कम से कम एक खुराक ली है और 86.3 प्रतिशत लोगों को कोविड-19 टीके की दोनों खुराक लग चुकी हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ये हैं 2026 के Top 7 सबसे प्रैक्टिकल और पैसा वसूल Electric Scooters

सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक RVX, 160KM रेंज, 90kmph टॉप स्पीड और फास्ट चार्जिंग के साथ आई

पेट्रोल-डीजल के दाम कब घटेंगे? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया पूरा गणित

दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार

PM Modi ने सनाए तकाइची को बताया 'छोटी बहन', भारत-जापान के बीच AI और सेमीकंडक्टर समेत कई बड़े समझौते

सभी देखें

नवीनतम

WhatsApp Username विवाद बढ़ा, सरकार की रडार पर Telegram और Signal, Arattai भी हटाएगा यूजरनेम फीचर

उज्जैन का "त्रिनेत्र" मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

क्या रूस में मोजतबा खामेनेई प्लास्टिक सर्जरी करवा रहे है, अयातुल्ला की अंतिम विदाई से रहस्यमयी अनुपस्थिति से उठे सवाल?

गुजरात ATS का बड़ा ऑपरेशन, रथयात्रा से पहले जैश के 8 आतंकी गिरफ्तार

अगला लेख