biodatamaker

रूस में फिर Corona संक्रमण से 1 दिन में रिकॉर्ड मौतें, अब तक 2 लाख से ज्यादा की मौत

Webdunia
मंगलवार, 12 अक्टूबर 2021 (18:56 IST)
मास्को। रूस में मंगलवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण से 973 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। देश में महामारी की शुरुआत से अभी तक यह 1 दिन में हुई कोविड-19 मरीजों की रिकॉर्ड मौत है।

गौरतलब है कि देश में टीकाकरण अभियान अपने लक्ष्य से बहुत पीछे चल रहा है और संक्रमण की दर लगातार बढ़ रही है। देश में इस महीने रोज कोरोनावायरस संक्रमण से लोगों के मरने की पुष्टि हो रही है और रोजाना आने वाले नए मामले भी बढ़ रहे हैं। मंगलवार को देश में कोविड-19 के 28,190 नए मामले आए हैं।

अभी तक रूस के कोरोनावायरस कार्यबल ने देश में 78 लाख लोगों के संक्रमित होने और संक्रमण से 218,345 लोगों के मरने की पुष्टि की है। यूरोपीय देशों को देखें तो कोरोनावायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा मौतें रूस में हुई हैं।

देश की सरकारी सांख्यिकीय एजेंसी रोसटैट के अनुसार कोविड-19 से जुड़ी मौतों की संख्या 4,18,000 है। हालांकि एजेंसी ऐसे मामलों को भी गिनती में शामिल करती है जिनके मौत की मुख्य वजह कोरोनावायरस संक्रमण नहीं है। रूस की सरकार ने संक्रमण और उससे होने वाली मौत के तेजी से बढ़ते मामलों के लिए टीकाकरण की धीमी गति को जिम्मेदार बताया है।

सरकार ने शुक्रवार को बताया कि अभी तक देश में 4.78 करोड़ लोगों को ही टीके की कम से कम एक डोज लगी है, जो उसकी कुल आबादी 14.60 करोड़ का करीब 33 प्रतिशत है। वहीं 4.24 करोड़ लोगों, करीब 29 प्रतिशत आबादी का पूर्ण टीकाकरण हुआ है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख