Publish Date: Thu, 24 Dec 2020 (18:01 IST)
Updated Date: Thu, 24 Dec 2020 (18:04 IST)
मास्को। रूस में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 29935 नए मामले सामने आए हैं, जो कि एक दिन में सामने आने वाले मामलों की सर्वाधिक संख्या है। महामारी से अब तक 53,000 मरीजों की मौत हो चुकी है।अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
रूस में अब तक संक्रमण के 29 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। सरकार के कोरोनावायरस कार्यबल के अनुसार महामारी से अब तक 53,000 मरीजों की मौत हो चुकी है।
अधिकारियों ने दूसरी बार राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाने या व्यापक स्तर पर प्रतिष्ठानों को बंद करने का विरोध किया है। इस महीने के आरंभ में रूस में कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत की जा चुकी है।(भाषा)