rashifal-2026

रूस में Corona से एक दिन में रिकॉर्ड 346 लोगों की मौत, 16202 नए मामले

Webdunia
बुधवार, 28 अक्टूबर 2020 (22:26 IST)
मॉस्‍को। रूस में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 16,202 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,63,976 हो गई है और इस दौरान कोविड-19 के रिकॉर्ड 346 मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 26,935 हो गई है।

रूस के कोरोनावायरस प्रतिक्रिया केन्द्र ने बुधवार को बताया कि रूस के 84 क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,202 नए मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 4114 लोगों में कोरोनावायरस का कोई भी लक्षण सामने नहीं आया है।

इन नए मामलों के सामने आने के बाद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 15,63,976 हो गई है और प्रतिदिन 11 प्रतिशत की दर से मामले बढ़ रहे हैं। राजधानी मॉस्को में सर्वाधिक 3,670 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद सेंट पीटर्सबर्ग में 727 और मॉस्को क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के 505 नए मामले सामने आए हैं।

रूस समेत अन्य यूरोपीय देशों में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के नए मामलों में वृद्धि हो रही है। रूस में अब तक 11.71 लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमण को मात दे चुके हैं।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

जबलपुर के सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ से तनाव, 15 हिरासत में

LIVE: दिल्ली में 'AI महाकुंभ' का आज 5वां और अंतिम दिन

Epstein files row : 17 साल की वर्जीनिया गिउफ्रे से बलात्कार का आरोप, लालच में लीक किए टॉप सीक्रेट्‍स, प्रिंस एंड्रयू गिरफ्तार

अभी डील करो वरना अंजाम बुरा होगा, ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की लास्ट वॉर्निंग

बड़बोले डोनाल्ड ट्रंप का दावा- मैंने 2.5 करोड़ लोगों की जान बचाई, 200% टैरिफ की धमकी से रुका भारत-पाक युद्ध

अगला लेख