Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

3 सितंबर से Mumbai Airport पर इन देशों के यात्रियों के लिए RT-PCR जांच अनिवार्य : BMC

Advertiesment
हमें फॉलो करें coronavirus
, बुधवार, 1 सितम्बर 2021 (23:58 IST)
मुंबई। ब्रिटेन, पश्चिम एशिया, ब्राजील और चीन जैसे चुनिंदा देशों से मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आने वाले यात्रियों के लिए 3 सितंबर से कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य कर दी गई है। मुंबई नगर निगम ने बुधवार को यह जानकारी दी।

निगम ने कहा कि ब्रिटेन, यूरोप, पश्चिम एशिया, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे से आने वाले यात्रियों को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद आरटी-पीसीआर जांच से गुजरना होगा।

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने कहा कि अन्य यात्रियों (उपरोक्त देशों को छोड़कर), जिन्हें हवाई अड्डे से बाहर निकलना है या विमान में सवार होना है, को अपनी यात्रा के 72 घंटे के भीतर कराई गई आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी।
coronavirus

बयान में कहा गया है कि तीन सितंबर को मध्यरात्रि 12 बजे से मुंबई हवाईअड्डे पर पहुंचने वाले ऐसे यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य नहीं होगी। सभी यात्रियों को हवाईअड्डे पर तैनात अधिकारियों को अपना स्व घोषणा पत्र और अंडरटेकिंग जमा करना होगा और 14 दिन के होम क्वारंटीन से गुजरना होगा।

नगर निकाय ने आगे कहा कि कोरोनावायरस के अधिक संक्रामक रूपों का पता लगने के कारण केंद्र के दिशा-निर्देशों के आधार पर कदम उठाए जा रहे हैं।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रशांत किशोर की कांग्रेस में एंट्री पर मतभेद, 'G-23' के विरोध के बाद सोनिया गांधी लेंगी अंतिम फैसला