Dharma Sangrah

Corona मरीजों के लिए 100 टन ऑक्‍सीजन उपलब्ध कराएगी Reliance, गुजरात में अटके ट्रक

Webdunia
शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021 (00:21 IST)
नई दिल्ली। अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी रिफाइनरियों से उत्पादित ऑक्सीजन की आपूर्ति कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र जैसे राज्यों को स्थानांतरित कर रही है। सूत्रों ने बताया कि कंपनी की ओर से भेजे गए ऑक्सीजन ट्रक रास्ते में अटके हुए हैं।

मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि रिलायंस की जामनगर की दो रिफाइनरियों ने प्रक्रिया में मामूली बदलाव के जरिए औद्योगिक ऑक्सीजन को चिकित्सा इस्तेमाल की ऑक्सीजन में बदला है। इसका इस्तेमाल कोविड-19 के मरीजों के लिए किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर जामनगर रिफाइनरियों से 100 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। एक व्यक्ति ने कहा कि यह आपूर्ति मानवीय आधार पर की जा रही है। इसके लिए कोई पैसा नहीं लिया जाएगा।

महाराष्ट्र के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने भी इस बात की पुष्टि की कि राज्य को रिलायंस से 100 टन ऑक्सीजन मिलेगी। एक व्यक्ति ने कहा कि ये ऑक्‍सीजन सिलेंडर रास्ते में हैं।
ALSO READ: UP में 24 घंटे में मिले Corona के 22439 नए मामले, बढ़ाई जा रही है टेस्टिंग क्षमता
वहीं एक अन्य सूत्र ने कहा कि ये ट्रक जामनगर में ही फंसे हुए हैं क्योंकि स्थानीय प्रशासन ने इन्हें रोक लिया है। तेजी से आपूर्ति नहीं होने की वजह से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है।
ALSO READ: जम्मू कश्मीर में तेजी से बढ़ रहे Corona के मामले, लॉकडाउन पर विचार कर रहा प्रशासन
महाराष्ट्र महामारी से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में है। गुजरात में भी संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सूत्रों ने बताया कि जामनगर में चार दर्जन ऑक्सीजन ट्रक फंसे हुए हैं। इस बारे में कंपनी को भेजे ई-मेल का जवाब नहीं मिला।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में CM योगी-भागवत में 40 मिनट की मुलाकात, 2027 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा को लेकर कयास

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

योगी सरकार की नीतियों से किसानों को मिली मुनाफे की राह, खेत तालाब योजना ने बदली तकदीर

आगरा किले में गूंजेगी छत्रपति शिवाजी की शौर्य गाथा, जयंती पर चौथी बार भव्य आयोजन

उत्तराखंड ने रचा इतिहास! सौर ऊर्जा स्थापना में 1 गीगावाट का आंकड़ा पार

अगला लेख