Reliance ने एक दिन में वितरित किए 13 लाख से अधिक फूड पैकेट

Reliance Industries
Webdunia
शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 (16:18 IST)
नई दिल्ली। देश के सबसे धनाड्य व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कोरोना वायरस (Corona virus) ‘कोविड-19’ के खिलाफ जंग में अपना खजाना खोल दिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्रुप की सामाजिक सेवा संस्था रिलायंस फाउंडेशन ने स्वयंसेवी संगठनों और समाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर एक ही दिन में देश में 13,81,620 भोजन के पैकेट एवं राशन वितरित किया।

फाउंडेशन द्वारा अब तक कुल मिलाकर 42 लाख 88 हजार से अधिक फूड पैकेट एवं राशन वितरित किए जा चुका है। देश के 14 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 41 जिलों में जरूरतमंदों को यह भोजन वितरित किया गया है। पूर्ण बंदी से प्रभावित भारतीयों के लिए रिलायंस ने 50 लाख भोजन पैकेट वितरित करने का लक्ष्य रखा है। 

रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी स्वयं अपनी निगरानी में इन सभी कामों को अंजाम दे रही हैं। भोजन के अलावा रिलायंस ने अपने पेट्रोल पंपों से आपातकालीन वाहनों को मुफ्त ईंधन देने की घोषणा की थी। घोषणा के अनुरूप रिलायंस के पेट्रोल पंपों से कोरोना वायरस मरीजों को लाने ले जाने वाले आपातकालीन वाहनों को ईंधन दिया जा रहा है। अब तक 1240 वाहनों और एंबुलेंसों में लगभग 46 हजार लीटर ईंधन भरा जा चुका है।

कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों के राहत कोषों में अब तक 530 करोड़ रुपए दिए हैं। लगभग एक लाख मास्क रोजाना बनाए जा रहे हैं। साथ ही डॉक्टर, नर्सें और स्वास्थ्यकर्मी सुरक्षित रहें, इसके लिए हजारों पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) भी रोजाना बनाए जा रहे हैं।

रिलायंस ने कोविड-19 को समर्पित देश का पहला 100 बिस्तरों का जो अस्पताल बनाया था। वह अब मरीजों का इलाज कर रहा है। अंबानी ने कहा है कि रिलायंस के कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य उनकी पहली प्राथमिकता है। इसलिए रिलायंस के सभी कर्मचारियों के लिए एक खास ऐप बनाया गया है।

प्रत्‍येक दिन कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य के बारे में इस ऐप के जरिए बताना होता है। रिलायंस के डॉक्टर इस डेटा के मार्फत से यह जान जाते हैं कि किस कर्मचारी को बीमारी का खतरा अधिक है। एहतियाती कदम उठाकर डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी इस खतरे को कम करने का प्रयास करते हैं। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

साल 2024 में 12000 करोड़ रुपए का यातायात जुर्माना, 9000 करोड़ का नहीं हुआ भुगतान, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

उत्तराखंड में 6 बांग्लादेशियों और उनकी सहायता करने के आरोप में 2 भारतीय गिरफ्तार

Supreme Court : भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

योगी की नगरी में बनेगा 236 करोड़ रूपए का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

Punjab: आईएसआई को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में गुरदासपुर से 2 लोग गिरफ्तार

अगला लेख