बड़ी खबर, कोरोनावायरस से एक दिन में रिकॉर्ड 57 हजार 584 मरीज ठीक

Webdunia
सोमवार, 17 अगस्त 2020 (17:17 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 57 हजार 584 मरीजों के ठीक होने के साथ ही देश में कोविड-19 (Covid-19) से ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या सोमवार को 19 लाख से अधिक हो गई। इससे संक्रमण से उबरने की दर भी 72 प्रतिशत से अधिक हो गई। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े से मिली।
 
भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 20 लाख के करीब (19,19,842) हो गई है जबकि अभी देश में 6,76,900 मरीज उपचाराधीन हैं जो कि वर्तमान में कुल संक्रमित मामलों का मात्र 25.57 प्रतिशत है।
 
ठीक हुए मरीजों की संख्या और उपचाराधीन मरीजों की संख्या में अंतर लगातार बढ़ रहा है और यह वर्तमान में 12,42,942 है। ठीक होने की दर वर्तमान में 72.51 प्रतिशत है।
 
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ऐसा एक प्रभावी रोकथाम रणनीति के सफल एवं समन्वित कार्यान्वयन, गंभीर रोगियों के मानकीकृत क्लीनिकल प्रबंधन के साथ ही सक्रिय एवं व्यापक जांच के चलते हुआ है।
 
मंत्रालय ने कहा कि भारत ने कोविड-19 के विभिन्न तरह के मरीजों के लिए एक मानक देखभाल प्रोटोकॉल का पालन किया है। इसमें हल्के, मध्यम और गंभीर रूप से बीमार रोगी शामिल हैं, जिसको लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा क्लीनिकल प्रबंधन के लिए एक मानक देखभाल प्रोटोकॉल तैयार किया गया है।
 
मंत्रालय ने कहा कि प्रभावी क्लीनिकल प्रबंधन रणनीति से सकारात्मक परिणाम मिले हैं। भारत हर दिन ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़ाने के लिए मजबूती से आगे बढ़ रहा है।
मंत्रालय ने कहा कि मामलों की शुरुआती पहचान से हलके और मध्यम लक्षण वाले मरीजों को समय पर पृथकवास में भेजना सुनिश्चित करने में मदद मिली है और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने से मामलों का समय पर और प्रभावी प्रबंधन होता है। मृत्यु दर और कम होकर 1.92 फीसदी हो गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार भारत में कोविड-19 के एक दिन में 57,981 नए मामले सामने आने से कुल मामले सोमवार को बढ़कर 26,47,663 हो गए। वहीं 941 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 50 हजार से अधिक हो गई।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार भारत में कोविड-19 की पहचान के लिए की गई कुल जांच की संख्या तीन करोड़ से अधिक हो गई है। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

UN में गरजे भारतीय राजदूत, पाकिस्तान में 20 से ज्यादा ब्लैक लिस्टेड आतंकी संगठनों को पनाह

अमेरिका से निर्वासित 299 लोग पनामा के होटल में हिरासत में, वहां से जाने की अनुमति नहीं

ग्लोबल वार्मिंग से बढ़ा तापमान, क्या बर्फ के लिए तरसेगा कश्मीर?

Maharashtra: शिवनेरी किले में फडणवीस ने अर्पित की छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि

LIVE: दिया कुमारी ने दूसरी बार पेश किया राजस्थान सरकार का बजट

अगला लेख
More