Biodata Maker

COVID-19 : राजस्थान में 1 दिन में 4.95 लाख लोगों को लगा टीका, जयपुर में रिकॉर्ड टीकाकरण

Webdunia
शनिवार, 12 जून 2021 (16:46 IST)
जयपुर। कोरोनावायरस (Coronavirus) बचाव टीकाकरण अभियान के तहत राजस्थान में शुक्रवार को कुल मिलाकर 4.95 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया। इस दौरान केवल जयपुर जिले में ही रिकॉर्ड 1,35,694 लोगों को टीका लगा।

राज्य के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 4,84,334 लोगों को कोरोना रोधी टीके की पहली खुराक व 14,334 व्यक्तियों को दूसरी खुराक लगाई गई। इन्हें मिलाकर राज्य में एक ही दिन में कुल 4,95,668 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य में अब तक 1,91,38,753 व्यक्तियों को कोरोना बचाव टीके की खुराक दी जा चुकी है। इनमें से 1,56,77,916 व्यक्तियों को पहली खुराक व 34,60,837 व्यक्तियों को टीके की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है।

डॉ. शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को जयपुर जिले में 1,35,694 व्यक्तियों को खुराक लगाई गई। उन्होंने कहा कि यह संभवतः अब तक का एक दिन में देश के किसी जिले में किया गया सर्वाधिक टीकाकरण है। उन्होंने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए चिकित्साकर्मियों को बधाई दी है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ceasefire : क्या पाकिस्तान करवा रहा है ईरान और अमेरिका में सुलह, ये 3 मुस्लिम देश बने मध्यस्थ

Plane Crash : कोलंबिया में उड़ान भरते ही सैन्य विमान हुआ क्रैश, 100 से अधिक लोग थे सवार, कई की मौत की आशंका

ईरान-अमेरिका युद्ध पर प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के क्या मायने, कोविड से क्यों की तुलना

Iran-US War: Donald Trump क्यों पीछे हटे, Insight Story, अब क्या है ईरान का अगला प्लान

ट्रंप ने 5 दिन के लिए टाला हमले का प्लान, तेल के दाम गिरे, ईरानी मीडिया ने कहा- जवाबी हमले से डरे

सभी देखें

नवीनतम

Ceasefire : क्या पाकिस्तान करवा रहा है ईरान और अमेरिका में सुलह, ये 3 मुस्लिम देश बने मध्यस्थ

Plane Crash : कोलंबिया में उड़ान भरते ही सैन्य विमान हुआ क्रैश, 100 से अधिक लोग थे सवार, कई की मौत की आशंका

UP Metro Project : सीएम योगी ने की समीक्षा, 2030 तक नए कॉरिडोर, कानपुर-आगरा मेट्रो में तेज निर्माण के निर्देश

PM मोदी ने उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे होने पर दी बधाई, कहा- विकास और सुशासन की बनी नई पहचान

प्रधानमंत्री मोदी की ‘नेशन फर्स्ट’ की सोच और जनसेवा के प्रति समर्पण से हमें मिलती है प्रेरणा: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

अगला लेख