Daily Horoscope
✕

राजस्थान में Corona के 4414 नए मामले, 103 लोगों की मौत

Webdunia
सोमवार, 24 मई 2021 (19:59 IST)
जयपुर। राजस्थान में सोमवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 4414 नए मामले सामने आए, वहीं इस घातक संक्रमण से 103 और लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में अब तक इससे मरने वालों की संख्या 7806 पहुंच गई।

चिकित्सा विभाग की ओर से सोमवार शाम को जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण से 16,654 लोग संक्रमण से उबरे, जिसके बाद राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आई है। वहीं सोमवार को राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण के 4414 नए मामले आए।
ALSO READ: Coronavirus: घर में ही हैं बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के कई तरीके
राजधानी जयपुर में 804, अलवर में 377, जोधपुर में 340, पाली में 250, सीकर में 231, झुंझुनूं में 179, गंगानगर में 173, कोटा-उदयपुर में 135-135 नए मामलों की पुष्टि हुई है। आंकड़ों के अनुसार, राज्य में संक्रमण को मात देने वाले वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि होने से अभी 99,875 मरीज उपचाराधीन हैं।

रविवार को यह संख्या 1,12,218 थी। राज्य में अब तक कुल 9,20,456 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में अब तक 8,12,775 लोग इस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

नवीनतम

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

Tigri Ganga Mela 2026 : 17 कलाकार और 16 शिक्षण संस्थान सजाएंगे सांस्कृतिक मंच, जानिए कब होंगे खास कार्यक्रम

UP News : NEP के तहत यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब स्कूलों में बच्चों को AI और उद्यमिता की ट्रेनिंग

अगला लेख