Hanuman Chalisa

COVID-19 in Rajasthan : राजस्थान में Corona के 2121 नए मामले आए सामने, 15 और लोगों की मौत

Webdunia
बुधवार, 7 अक्टूबर 2020 (00:32 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोनावायरस (Coronavirus) के संक्रमण से मंगलवार को 15 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 1574 तक पहुंच गई। वहीं इस अवधि में संक्रमण के 2,121 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में अब तक सामने आए कोविड-19 मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,48,316 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोनावायरस के संक्रमण से 15 और लोगों की मौत हुई हैं, जिससे मरने वालों की कुल संख्या अब बढ़कर 1574 हो गई। उन्होंने बताया कि जयपुर में कोरोनावायरस के संक्रमण से अब तक 328, जोधपुर में 150, बीकानेर में 117, अजमेर में 111, कोटा में 104, भरतपुर में 83 व पाली में 67 मौत हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 1,25,448 लोग कोरोनावायरस के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही मंगलवार को संक्रमण के 2,121 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 1,48,316 हो गई है, जिनमें से 21,294 रोगी उपचाराधीन हैं।

अधिकारियों ने बताया कि नए मामलों में जयपुर के 469, जोधपुर के 292, अलवर के 196, बीकानेर के 155, भीलवाड़ा के 151, अजमेर के 146, उदयपुर के 145, सीकर के 85, कोटा के 55, गंगानगर के 54 नए मरीज शामिल हैं।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

योगी का ऐलान, पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे चोर, 500 साल इंतजार किया 15 दिन और सही

मुख्यमंत्री योगी ने 4901.65 करोड़ के कार्य प्रस्तावों को दी मंजूरी, प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले 13 मार्गों का होगा विकास

अगला लेख