Hanuman Chalisa
✕

COVID-19 in Rajasthan : राजस्थान में Corona से 15 और लोगों की मौत, 1 लाख के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

Webdunia
शनिवार, 12 सितम्बर 2020 (00:04 IST)
जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण से 1660 नए मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को इसकी संख्या बढ़कर 1 लाख के करीब पहुंच गई, जबकि 15 और लोगों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा भी 1200 पार हो गया है।

चिकित्सा निदेशालय की ओर से आज रात्रि जारी रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक मामले राजधानी जयपुर में 321, जोधपुर में 283, कोटा में 152, अलवर में 120, अजमेर में 96, बीकानेर में 92, सीकर में 73, चित्तौड़गढ़ में 45, नागौर में 47, राजसमंद में 37, गंगानगर में 35, उदयपुर में 34, पाली में 33, डूंगरपुर में 30, बारां में 30, झुंझुनू में 27, जालौर में 22, हनुमानगढ़ में 22, सिरोही में 20, झालावाड़ और बांसवाड़ा में 19-19, भरतपुर में 17, बूंदी और भीलवाड़ा में 13-13, धौलपुर में 12, चूरू में 11, करौली में 9, प्रतापगढ़ में 7, दौसा में 6, बाड़मेर में 5, सवाई माधोपुर और जैसलमेर में चार-चार, टोंक में 2 कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं।
ALSO READ: कोरोनावायरस Live Updates : महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना के 1,856 नए मामले
इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 99 हजार 36 हो गई है। प्रदेश में आज 15 मरीजों की मौत हो गई। इनमें राजसमंद, सीकर और बीकानेर में दो-दो, बांसवाड़ा, बारां, धौलपुर, जोधपुर, कोटा, सिरोही, अजमेर, जयपुर और उदयपुर में एक-एक की मौत हो गई। प्रदेश में इस वैश्विक महामारी से मृतकों की संख्या 1207 हो गई है।
राज्य में अब तक 25 लाख 99 हजार से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिसमें से 99 हजार 36 पॉजिटिव सामने आए हैं, जबकि 81 हजार 970 लोग रिकवर हो चुके हैं तथा 80 हजार 603 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में 15 हजार 859 एक्टिव हैं।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख