Hanuman Chalisa

Rajasthan Coronavirus Update : राजस्थान में 1355 नए Corona मामले, 12 और लोगों की मौत

Webdunia
शनिवार, 29 अगस्त 2020 (01:49 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण से शुक्रवार को 12 और मौत हुईं जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 1017 हो गई है। इसके साथ ही संक्रमण के 1355 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 77,370 हो गई, जिनमें से 14,320 रोगी उपचाराधीन हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे तक राज्य में 12 और संक्रमितों की मौत हुई जिनमें जयपुर में तीन, जोधपुर में दो, अजमेर, अलवर, बीकानेर, जालौर, कोटा, नागौर एवं पाली में एक-एक मरीज की मौत दर्ज की गई। इससे राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 1017 हो गई है।

केवल जयपुर में कोरोनावायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 269 हो गई है जबकि जोधपुर में 95, बीकानेर में 71, कोटा में 69, अजमेर एवं भरतपुर में 68-68, पाली में 43, नागौर में 42, अलवर में 24,धौलपुर में 19 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 39 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।
ALSO READ: देश में 4 करोड़ लोगों की हुई Coronavirus जांच, 2 हफ्तों में जांचे 1 करोड़ से अधिक नमूने
वहीं शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे तक राज्य में 1,355 नए मामलों में जयपुर में 237, जोधपुर में 195,कोटा में 133, बीकानेर में 65, सिरोही में 55, भीलवाड़ा में 52, झालावाड़ में 50, अलवर में 49, सीकर में 42,अजमेर में 40,पाली में 39, नागौर में 37,चूरू में 34, उदयपुर में 31, बूंदी में 27, बाड़मेर में 24, डूंगरपुर एवं टोंक में 23-23, चित्तोडगढ़ एवं राजसमंद में 21-21, भरतपुर में 20, बांसवाड़ा एवं हनुमानगढ़ में 19-19, गंगानगर में 18, दौसा में 15, जैसलमेर में 14, प्रतापगढ़ एवं सवाईमाधोपुर में 13, बारां में 11, झुंझुनूं में आठ, धौलपुर में पांच, करौली में दो नए मामले शामिल हैं।
राज्य में अब तक 22,54,613 लोगों के नमूने जांच के लिए गए जिनमें 77,370 लोग संक्रमित पाए गए। 3069 लोगों की जांच प्रक्रियाधीन है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK में विरोध प्रदर्शन पर MEA का बड़ा बयान, Hormuz और Pakistan को लेकर क्या है भारत का प्लान

7 Electric Scooters, कम हाइट वालों को ट्रैफिक में भी नहीं होगी परेशानी, देखें List

अब वैष्‍णो देवी चढ़ावे में घोटाला! 550 करोड़ की चांदी के गबन का आरोप

Fact Check : सेटेलाइट तकनीक से सड़क और हवा में चलने वाली बस? जानिए नितिन गडकरी के दावों का सच

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर भारत में लगी रोक, सुरक्षा चिंताओं पर Meta ने क्या कहा

सभी देखें

नवीनतम

UPSSSC X-Ray Technician Result Out : 377 उम्मीदवारों का चयन, आयोग ने जारी की मेरिट सूची

यूपी में सरकारी भर्ती हुई स्मार्ट, योगी सरकार ने शुरू किया OTR सिस्टम, अब बार-बार फॉर्म भरने की जरूरत नहीं

पहले भी विवादों में रहे बाबा बागेश्वर के भाई शालिग्राम गर्ग, जानिए अब क्या है नया विवाद

गुजरात में भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया और AI होगा नियंत्रित

मुफ्त राशन से मजबूत हो रही गरीबों की खाद्य सुरक्षा, योगी सरकार ने बदली यूपी की PDS व्यवस्था

अगला लेख