Hanuman Chalisa

Rajasthan Coronavirus Update : राजस्थान में Corona के 697 नए मामले, 6 और लोगों की मौत

Webdunia
रविवार, 23 अगस्त 2020 (13:54 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण से रविवार को 6 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 950 हो गई। इसके साथ ही 697 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या 69961 हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े दस बजे तक राज्य में छह और मरीजों की मौत हुई जिनमें जयपुर में तीन, बीकानेर,जालौर,कोटा में एक-एक मरीज की मौत हुई। इससे राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 950 हो गई है।

केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 254 हो गई है जबकि जोधपुर में 87, बीकानेर में 67, भरतपुर में 66, अजमेर में 64, कोटा में 60,नागौर,पाली में 40-40, अलवर में 23, उदयपुर में 22, धौलपुर में 19 लोगों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 39 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।
वहीं रविवार सुबह साढ़े दस बजे तक राज्य में 697 नए मामलों में अलवर में 115, जयपुर,कोटा में 110-110, जोधपुर में 109,बीकानेर में 98, भीलवाड़ा में 76, सीकर में 71, जालौर में 5 और जैसलमेर में 3 नए मामले शामिल हैं। राज्यभर में संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रणीत मोरे के स्टैंडअप शो में विवादित टिप्पणी पर घिरी MBBS छात्रा, जारी किया वीडियो, लिखित माफी भी मांगी, KEM अस्पताल की जांच, CM फडणवीस की चेतावनी, क्या था पूरा मामला

Electric Scooters : भारत के 10 सबसे शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, दमदार रेंज, स्मार्ट फीचर्स और किफायती कीमत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, भाषण में की थी यह टिप्पणी

Best Electric cars : भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, घर पर चार्ज करने में कितना खर्च, BaaS और फुल ओनरशिप में क्या अंतर? मानसून में EV कितनी सुरक्षित

जब क्रश ने कहा 'I Love You'... तब शुरू हुआ असली डर! Romance, Horror, Mystery और Jump Scares का खतरनाक कॉम्बो : Obsession Review

सभी देखें

नवीनतम

दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क! 174 देशों की GDP से ज्यादा हुई दौलत, स्पेसएक्स IPO ने बदली तस्वीर

योगी सरकार की हरित पहल, यूपी की सड़कों पर दौड़ेंगी हाइड्रोजन बसें

मानसून पर 'अल नीनो' का साया! भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में बड़ी हलचल, IMD ने दी चेतावनी

Live: कालीघाट में अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस

Top News 13 June: ट्रंप ने ईरान पर लगाया भारतीय जहाजों पर हमले का आरोप, पीएम मोदी आज फ्रांस रवाना

अगला लेख