Hanuman Chalisa

Rajasthan Coronavirus Update : राजस्थान में Corona के 1335 नए मामले, 12 और मरीजों की मौत

Webdunia
शनिवार, 22 अगस्त 2020 (01:10 IST)
जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) के आज 1335 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या 68 हजार के करीब पहुंच गई, वहीं 12 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा भी बढ़कर 933 पहुंच गया।

चिकित्सा निदेशालय की ओर से आज रात्रि जारी रिपोर्ट में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 68 हजार 954 पहुंच गई। नए मामलों में सर्वाधिक नए मामले जोधपुर में 175 सामने आए हैं। इसके अलावा सीकर में 173, जयपुर में 151, सिरोही में 21, बाड़मेर में 96, नागौर में 87, झालावाड़ में 73, भरतपुर में 67, झुंझुनूं में 65, पाली में 56, जयपुर में 51, अजमेर में 49, अलवर में 38, कोटा में 37, उदयपुर में 28, धौलपुर में 27, बीकानेर में 26, राजसमंद में 19, भीलवाड़ा में 17, गंगानगर और बूंदी में 15-15, चूरू में 13, करौली में 11, जैसलमेर में 10, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में नौ-नौ, टोंक में आठ, चित्तौड़गढ़ में आठ, प्रतापगढ़ में आठ, बारां में सात, सवाई माधोपुर में छह, दौसा में पांच, हनुमानगढ़ में चार, जालौर में दो कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

प्रदेश में आज 12 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इनमें जयपुर में तीन, टोंक में दो, भरतपुर, बीकानेर, जालौर, नागौर, राजसमंद और उदयपुर में एक-एक मरीज की मौत हुई, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 933 पहुंच गया।

राज्य में अब तक 20 लाख 62 हजार 109 लोगों के सैंपल जांचे जा चुके हैं, इसमें से 19 लाख 90 हजार 256 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। वहीं 68 हजार 954 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही 52496 लोग रिकवर हो गए है। इसके अलावा 15 हजार 525 केस एक्टिव हैं तथा 3899 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है।
राजस्थान में प्लाज्मा थेरेपी से निःशुल्क उपचार : राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा है कि राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं और सारी व्यवस्थाएं पर्याप्त हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का प्लाज्मा थेरेपी उपचार निःशुल्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य कोरोना प्रबंधन के सभी मानकों में देश के अन्य राज्यों से बेहतर स्थिति में है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

नेतन्याहू को मंजूर नहीं US-Iran Deal, ईरान को दी खुली धमकी, बोले- नहीं रखने देंगे परमाणु हथियार

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

16 जून से लागू हुआ नया नियम: सरकार ने डीजल पर बढ़ाया टैक्स, क्या आपके शहर में बदलने वाले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

मौसम की बड़ी चेतावनी : अगले 24 घंटे इन राज्यों पर भारी! IMD ने जारी किया 'ऑरेंज अलर्ट', 80km की रफ्तार से आएगा अंधड़

टीएमसी के 20 बागी सांसदों पर अभी नहीं होगा फैसला, ओम बिरला ने ममता गुट को भी सुनने का दिया मौका

अगला लेख