Hanuman Chalisa

Rajasthan Coronavirus Update : राजस्थान में कोरोनावायरस संक्रमण के 1213 नए मामले, 11 और मरीजों की मौत

Webdunia
बुधवार, 12 अगस्त 2020 (23:58 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण से बुधवार को 11 और मरीजों की मौत होने से राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 822 हो गई। इसके साथ ही रिकॉर्ड 1213 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या बढ़कर 56100 हो गई जिनमें से 13630 रोगी उपचाराधीन हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात साढ़े आठ बजे तक बीते चौबीस घंटे में राज्य में 11 और संक्रमितों की मौत हुई जिनमें जालौर में तीन, कोटा-पाली-टोंक में दो दो, दौसा-प्रतापगढ़ में एक-एक और संक्रमित की मौत दर्ज की गई। इससे राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 822 हो गई है।

केवल जयपुर में कोरोनावायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 220 हो गई है जबकि जोधपुर में 87, भरतपुर में 57, अजमेर में 55, कोटा में 53, बीकानेर में 48, नागौर-पाली में 35-35, अलवर में 23 और धौलपुर में 19 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 39 रोगियों की भी यहां मौत हुई हैं।

वहीं बीते चौबीस घंटे में सामने आए नए मामलों में जोधपुर में 193, धौलपुर में 177, जयपुर में 121, बीकानेर में 115, अलवर-कोटा में 79-79, बूंदी में 78, अजमेर में 60, भरतपुर-उदयपुर में 38-38, झालवाड़ में 34,भीलवाड़ा में 33, नागौर में 28, झुंझुनूं में 26, चित्तौड़गढ़ में 17, डूंगरपुर-राजसमंद में 13-13, करौली-सवाई माधोपुर में 10-10, सिरोही में 9, बाड़मेर में 8, बारां में 7, प्रतापगढ़-टोंक में 6-6, गंगानगर-सीकर में 5-5, बांसवाड़ा में चार, दौसा में एक नए मामले शामिल हैं। राज्यभर में कोरोनावायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

सेंसेक्स 1274 अंक उछला, फिर भी IT शेयरों ने बढ़ाई टेंशन! अगले हफ्ते बाजार में क्या होगा?

पार्टी लाइन से अलग हटे शशि थरूर! नाविकों के मुद्दे पर किया पीएम मोदी का समर्थन; बीजेपी बोली- राहुल गांधी का पर्दाफाश

NEET Re-Exam का 'ब्लंडर' : नागपुर के छात्र का सेंटर सीधे अबू धाबी! न पासपोर्ट, न पैसे, राहुल गांधी ने NTA को घेरा

मानसून में देरी के बीच गुजरात सरकार का बड़ा कदम, किसानों को अब 8 के बजाय मिलेगी 10 घंटे बिजली

इंदौर के साथ 5 जिले, 38 तहसील और 2781 गांव से होगा विकसित मध्य प्रदेश का सूर्योदय

अगला लेख