Hanuman Chalisa

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में संक्रमितों का आंकड़ा 88 हजार के पार, 1116 की मौत

Webdunia
शनिवार, 5 सितम्बर 2020 (12:35 IST)
जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) के शनिवार सुबह 700 से  अधिक नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 88500 से अधिक पहुंच गई और 8 मरीजों की और मौत हो जाने से मृतकों का आंकड़ा भी बढ़कर 1116 पहुंच गया।
 
चिकित्सा विभाग के अनुसार सुबह 718 नए मामलों के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 88 हजार 515 पहुंच गई। जयपुर में तीन, अलवर में दो तथा दौसा, सीकर एवं नागौर में एक-एक कोरोना मरीज की और मौत हो जाने से मृतकों का आंकड़ा भी बढ़कर 1116 पहुंच गया।
 
नए मामलों में सर्वाधिक 136 मामले राजधानी जयपुर में सामने आए, जबकि कोटा में 103, अजमेर 77, अलवर 75, जोधपुर 52, बीकानेर एवं झालावाड़ में 26-26, बांसवाड़ा पांच, चूरू, भरतपुर, गंगानगर एवं भीलवाड़ा में आठ-आठ, झुंझुनूं 22, जैसलमेर एवं टोंक में 20-20, बारां 17, सवाई माधोपुर 19, पाली 16, बूंदी एवं नागौर में 13-13, बाड़मेर सात, चित्तौड़गढ़ 14, बांसवाड़ा, सीकर, सिरोही एवं उदयपुर में 5-5, टोंक में 5 एवं उदयपुर में चार नए मामले सामने आए। 
 
इससे जोधपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12 हजार 953 पहुंच गई, जो प्रदेश में सर्वाधिक है। इसी तरह जयपुर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12 हजार 247 हो गई। इसके अलावा अलवर में 8145, अजमेर 4514, बांसवाड़ा 677, बारां 748, बाडमेर 2320, भरतपुर 3754, बीकानेर 4717, बूंदी 684, चित्तौड़गढ़ 984, झालावाड़ 1774, चूरू 1083, कोटा 6084, नागौर 2495, सीकर 2720, सिरोही 1366, पाली 4205, टोंक 755, उदयपुर 2534, धोलपुर  2328, गंगानगर 706, जैसलमेर 457, झुंझुनूं 1127, सवाईमाधोपुर 575, सीकर 2720 एवं सिरोही में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1366 पहुंच गई।
 
प्रदेश में कोरोना की जांच के लिए अब तक 24 लाख 16 हजार 268 लोगों का सैंपल लिया गया जिनमें 23 लाख 26 हजार 326 की रिपोर्ट नकारात्मक पाई गई जबकि 1427 की रिपोर्ट अभी आनी शेष है। हालांकि प्रदेश में अब तक 71 हजार 990 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और अब 15 हजार 409 एक्टिव मामले हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

न सीजफायर होगा, न सरेंडर, जंग जारी रहेगी, ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

Donald Trump की धमकी, खत्म होगा भ्रष्टाचार और मौत का दौर, ईश्वर ईरान की रक्षा करे

युद्ध के हालातों के बीच खुशखबरी, LPG सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी करने का आदेश

Kharg Island पर अमेरिका और इजराइल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान ने भी दी चेतावनी

Manipur में बड़ा बवाल, रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका का आर्तेमिस 2 चंद्र मिशन, जब पृथ्‍वी पीछे छूटती जा रही थी

राहत कार्यों में लापरवाही अक्षम्य, CM योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश

डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के चित्रकूट नोड को मिली गति, बीईएल को 75 हेक्टेयर भूमि का आवंटन

RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, नहीं बदलेगी EMI; जानें 10 बड़ी बातें

ईरान में सीजफायर के बीच भारतीयों के लिए अलर्ट: तुरंत देश छोड़ने की सलाह

अगला लेख