Daily Horoscope
✕

Rajasthan Corona Update: कोरोनावायरस के 600 से ज्यादा मामले, 12 की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 14 अगस्त 2020 (15:37 IST)
जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) के शुक्रवार सुबह 600 से अधिक नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 58 हजार को पार गई, वहीं इसके 12 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों का आंकड़ा भी बढ़कर 845 हो गया। 
 
चिकित्सा विभाग के अनुसार सुबह कोरोना के 613 नए मामले सामने आए। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 58 हजार 27 पहुंच गई। राज्य में कोरोना के 12 और मरीजों की मृत्यु हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 845 हो गई।
 
नए मामलों में सर्वाधिक 89 मामले सीकर जिले में सामने आए। इसी तरह बीकानेर 84, भरतपुर 22, अजमेर 76, नागौर 64, कोटा 61, जोधपुर 50, उदयपुर 43, बांसवाड़ा 25, डूंगरपुर 23, टोंक 19, बाड़मेर 15, पाली 13 एवं झुंझुनूं  में 12 कोरोना के नए मामले सामने आए। प्रदेश में अब तक सर्वाधिक 8597 मामले जोधपुर में सामने आ चुके हैं।
 
प्रदेश में कोरोना जांच के लिए अब तक 18 लाख 39 हजार 445 लोगों के सैंपल लिए गये जिनमें 17 लाख 78 हजार 894 की रिपोर्ट नकारात्मक मिली जबकि 2524 की रिपोर्ट अभी आनी शेष है। राज्य में 42 हजार से अधिक कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और अब 14 हजार 497 एक्टिव मामले हैं। 
 
अजमेर में आंकड़ा 2800 के करीब : अजमेर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केके सोनी के अनुसार पॉजिटिव मरीजों में सबसे ज्यादा अजमेर शहर के विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों से मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा सरवाड़ व ब्यावर से भी मरीजों की पुष्टि हुई है।
 
शहर के वैशाली नगर से 6, पंचशील से 5, डिग्गी बाजार से 6, पुलिस लाइन से 7, रामगंज क्षेत्र से 5, अजयनगर से 2, कस्तूरबा से 2, इसके अलावा 6 जेएलएन में ओपीडी से, 1 रामनगर से, 2 सरवाड़ से तथा 1 ब्यावर का मरीज सामने आया है। इस तरह मरीजों की संख्या जिले में 2800 के करीब पहुंच गई है। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के लाखों कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने बढ़ाया 3% डीए, जानें Arrears का पूरा गणित

संत बोले, CM योगी के कारण सुरक्षित हैं हिंदू धर्म और संस्कृति

वनटांगियों संग दीपावली की खुशियां साझा करेंगे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ

रामपथ पर साकार हुई रामायण, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमी अयोध्या

फरीदाबाद में पार्किंग और कुत्ते को टहलाने के विवाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की गोली मारकर हत्या

अगला लेख