Hanuman Chalisa

राहुल ने निशाना साधकर कहा, देश के पुनर्निर्माण की शुरुआत तब होगी जब पीएम अपनी गलतियां स्वीकारेंगे

Webdunia
गुरुवार, 17 जून 2021 (13:08 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना महामारी के दौरान सबसे ज्यादा गरीबी भारत में बढ़ने संबंधी एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए गुरुवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि देश के पुनर्निर्माण की शुरुआत तब होगी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी गलतियां स्वीकार करेंगे और विशेषज्ञों की मदद लेंगे। उन्होंने एक रिपोर्ट साझा करते हुए ट्वीट किया कि यह भारत सरकार के महामारी कुप्रबंधन का परिणाम है, परंतु अब हमें भविष्य की ओर देखना है।

ALSO READ: सोनिया ने टीके की दोनों खुराकें लीं, राहुल के संक्रमित होने के चलते टीकाकरण में हुई देरी : कांग्रेस
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारे देश के पुनर्निर्माण की शुरुआत तब होगी, जब प्रधानमंत्री अपनी गलतियां स्वीकार करेंगे और विशेषज्ञों की मदद लेंगे। नकारने की मुद्रा में बने रहने से किसी भी चीज का हल नहीं निकलेगा। राहुल गांधी ने जिस रिपोर्ट को साझा किया उसमें कहा गया है कि कोरोना महामारी के कारण दुनियाभर में गरीबी बड़े पैमाने पर बढ़ी है और इसमें भारत का सबसे अधिक योगदान है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

नवीनतम

ईरान से युद्ध पर अमेरिका 37.5 अरब डॉलर फूंक चुका, 67 अरब डॉलर और चाहिए

LIVE: CJP का आज देशभर में प्रदर्शन, सरकार से भी होगी बात

CJP Protest : दिल्ली में आज भी 17 मेट्रो स्टेशन बंद, इन 3 स्टेशनों पर जारी रहेगी इंटरचेंज की सुविधा

26 दिन बाद खत्म हुआ सोनम वांगचुक का अनशन, CJP का प्रदर्शन जारी

PM मोदी का छात्रों के नाम Video संदेश, पेपर लीक पर और सख्त होगा कानून, कैबिनेट लाएगी नया बिल

अगला लेख