Govardhan puja
✕

एक व्यक्ति के अहंकार से देशभर में फैल गया Coronavirus : राहुल गांधी

Webdunia
सोमवार, 14 सितम्बर 2020 (11:04 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोविड-19 महामारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सीधे-सीधे निशाना साधते हुए आज कहा कि उनके अहंकार के कारण यह महामारी देशभर में फैल गई है।
ALSO READ: Covid 19: शिलांग राजभवन के 30 कर्मचारी कोरोना संक्रमित
गांधी ने एक ट्वीट में लिखा कि कोरोना संक्रमण के आंकड़े इस सप्ताह 50 लाख और सक्रिय मामलों की संख्या 10 लाख पार कर जाएगी। अनियोजित लॉकडाउन एक व्यक्ति के अहंकार की देन है जिससे कोरोना देशभर में फैल गया।
 
उन्होंने प्रधानमंत्री पर कोविड-19 को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने कहा कि आत्मनिर्भर बनिए यानी अपनी जान खुद ही बचा लीजिए, क्योंकि प्रधानमंत्री मोर के साथ व्यस्त हैं।

उनका इशारा मोदी द्वारा पिछले दिनों साझा किए गए उस वीडियो की तरफ था जिसमें प्रधानमंत्री मोर को दाना खिलाते दिख रहे हैं। उन्होंने एक कविता लिखकर यह वीडियो साझा किया था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख