Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, गिनाईं कोरोना काल की उपलब्धियां

Advertiesment
Rahul Gandhi
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कोरोना काल के 6 माह में सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
 
राहुल ने अपने ट्वीट में मध्यप्रदेश में सरकार गिराने और राजस्थान में सरकार गिराने की कोशिश करने का भी जिक्र किया है।
 
उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'कोरोना काल में सरकार की उपलब्धियां: फरवरी- नमस्ते ट्रंप, मार्च- MP में सरकार गिराई, अप्रैल- मोमबत्ती जलवाई, मई- सरकार की 6वीं सालगिरह, जून- बिहार में वर्चुअल रैली, जुलाई- राजस्थान सरकार गिराने की कोशिश। इसी लिए देश कोरोना की लड़ाई में 'आत्मनिर्भर' है।'
 
webdunia
उल्लेखनीय है कि भारत में मंगलवार को एक दिन में कोरोनावायरस के 37,148 मामले सामने आए और 587 लोगों की मौत हो गई। देश में कोविड-19 से अब तक 11,55,191 संक्रमित हो चुके हैं जबकि 28,084 लोग मारे जा चुके हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Covid 19 Vaccine के आने की उम्मीद में सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 11,100 के पार