Hanuman Chalisa

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार से कहा, यह वक्त कोरोना वायरस से लड़ने का है, चुनाव लड़ने का नहीं

Webdunia
शनिवार, 11 जुलाई 2020 (13:55 IST)
नई दिल्ली। चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर शनिवार को हमला करते हुए कहा कि यह वक्त कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ने का है चुनाव लड़ने का नहीं और उन्हें विधानसभा चुनाव कराने की जल्दबाजी में लोगों की जिंदगी खतरे में नहीं डालना चाहिए।
 
किशोर ने ट्वीट किया, 'देश के अन्य राज्यों की तरह बिहार में भी कोरोना वायरस संक्रमण के हालात बिगड़ रहे हैं। लेकिन सरकारी तंत्र और संसाधनों का बड़ा हिस्सा चुनाव की तैयारियों में व्यस्त है।'
 
उन्होंने कहा, 'नीतीश कुमार जी, यह वक्त चुनाव लड़ने का नहीं, कोरोना वायरस से लड़ने का है। चुनाव कराने की जल्दबाजी में लोगों की जिंदगी खतरे में मत डालिए।'
 
किसी वक्त कुमार के खास रहे किशोर अब उनके कटु आलोचक हैं। आलोचनाओं के चलते उन्हें जद(यू) से निष्कासित कर दिया गया था।
 
किशोर से पहले लोजपा नेता चिराग पासवान और राजद के तेजस्वी यादव राज्य में चुनाव नहीं कराने की मांग कर चुके हैं।
 
बिहार में चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होने हैं लेकिन चुनाव आयोग ने इस संबंध में अभी कोई घोषणा नहीं की है।
वहीं भाजपा और जद(यू) सांगठनिक बैठकें कर रहे हैं। दोनों का कहना है कि वे चुनाव के लिए तैयार हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

Operation Sindoor में शहीद 6 जवानों के नाम जारी होने के बाद राजनीतिक घमासान तेज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर विपक्ष का हमला

अयोध्या राम मंदिर घोटाला, करोड़ों की चोरी से लेकर इस्तीफों और गिरफ्तारियों तक की पूरी टाइमलाइन

जेवर में 6,785 करोड़ का बड़ा निवेश! इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश

बॉलीवुड फ़िल्में जोड़ रही हैं भारत और लैटिन अमेरिका को

सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव! योगी सरकार ने गुणवत्ता सुधार के लिए तेज की अकादमिक टीम की तैनाती

अगला लेख