Hanuman Chalisa

लापरवाही पड़ेगी भारी, दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.81% पर पहुंचा, केरल में भी बढ़े केस

Webdunia
सोमवार, 2 अगस्त 2021 (11:41 IST)
मुख्य बिंदु
  • भारत में बढ़े कोरोना के मामले
  • पॉजिटिविटी रेट 2.81% पर पहुंचा
  • 3,08,57,467 लोग संक्रमणमुक्त
नई दिल्ली। भारत में 1 दिन में कोविड-19 के 40,134 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,16,95,958 हो गई, वहीं लगातार 6ठे दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार 8.30 बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से 422 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,24,773 हो गई। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 4,13,718 हो गई, जो कुल मामलों का 1.31 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 2,766 बढ़ोतरी दर्ज की गई। कोविड-19से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.35 प्रतिशत है।

ALSO READ: COVID- 19 Vaccination : बुजुर्ग को 4 बार लगी कोरोना की वैक्सीन, खुलासे के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
 
आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कुल 46,96,45,494 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है जिनमें से 14,28,984 नमूनों की जांच रविवार को की गई। दैनिक संक्रमण दर 2.81 प्रतिशत है, वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर 2.37 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 3,08,57,467 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 47.22 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

ALSO READ: कोरोना काल में बड़ी लापरवाही, बनारस की गंगा आरती में कोविड गाइड लाइन का खुला उल्लंघन
 
देश में पिछले साल 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी, वहीं संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले 1 करोड़ के पार, 4 मई को 2 करोड़ के पार और 23 जून को 3 करोड़ के पार चले गए थे।
 
आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से पिछले 24 घंटे में जिन 422 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 157, ओडिशा के 64 और केरल के 56 लोग थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,24,773 लोगों की मौत हुई है जिनमें से महाराष्ट्र के 1,32,948, कर्नाटक के 36,587, तमिलनाडु के 34,102, दिल्ली के 25,054, उत्तरप्रदेश के 22,763, पश्चिम बंगाल के 18,149 और पंजाब के 16,794 लोग थे।

 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

ममता बनर्जी को कोलकाता हाईकोर्ट से बड़ा झटका, ऋतब्रत बनर्जी ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष

गुजरात पर मेघ मेहरबान, बालासिनोर में हुई पौने 6 इंच बारिश, किसानों में खुशी की लहर

सपा में टूट का चेहरा बनेंगे सनातन पांडेय? राजभर के एक बयान से तेज हुई राजनीतिक अटकलें

LIVE: शिवसेना यूबीटी संसदीय दल की बैठक में 3 सांसद ही शामिल

विकसित गुजरात 2047 की ओर बड़ा कदम, राज्य के मेगा प्रोजेक्ट्स के लिए HUDCO देगा 1 लाख करोड़ का लोन

अगला लेख