ramcharitmanas

दिल्ली का हाल बेहाल, प्रदूषण और कोरोना की दोहरी मार

Webdunia
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020 (10:34 IST)
नई दिल्ली। राजधानी के मौसम में सर्दी का असर बढ़ने के साथ ही लोगों पर दोहरी मार पड़ रही है। एक तरफ प्रदूषण बढ़ने से आबोहवा दिन-प्रतिदिन खराब हो रही है तो पिछले कई दिनों से कोरोनावायरस (कोविड-19) संक्रमण का प्रकोप भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
ALSO READ: प्रदूषण के खिलाफ जंग, दिल्ली में ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान की शुरुआत
दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने शुक्रवार को राजधानी की आबोहवा का जो सूचकांक जारी किया है, वह बहुत ही चिंताजनक है। दिल्ली में शुक्रवार प्रात:काल 7 बजे प्रदूषण का स्तर 360 है। आकाश में धुआं छाया हुआ है। यह मौसम सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए कतई भी अनुकूल नहीं है।
 
डीपीसीसी के अनुसार दिल्ली की हवा आज भी 'बेहद खराब' की श्रेणी में है। राजधानी का अलीपुर इलाका 442 वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के साथ सबसे प्रदूषित क्षेत्र है। रोहिणी में 391 और द्वारका में 390, आनंद विहार में 387 जबकि आरके पुरम में एक्यूआई 333 दर्ज किया गया।
 
राजधानी के ईर्द-गिर्द की बात करें तो शुक्रवार सुबह गाजियाबाद में यह 380, ग्रेटर नोएडा में 377 और नोएडा में 380 रिकॉर्ड किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक आईटीओ पर पीएम 2.5 का स्तर 356 है। यह 'बहुत खराब श्रेणी' है।
 
दिल्ली में जहां एक ओर प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है वहीं दूसरी ओर कोरोना भी बढ़ रहा है। गुरुवार शाम के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना संक्रमण के 3,882 नए मामले दर्ज किए गए और 35 मरीजों की मौत हुई है। इस वैश्विक महामारी से राजधानी में कुल संक्रमित 3,44,318 और मरने वालों की संख्या 6,163 है। सक्रिय मामले 25 हजार 237 हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नवीनतम

ओरछा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मेंं युवा वोटर्स को पार्टी से जोड़ने और मिशन 2028 की बनेगी रणनीति

नेपाल की ग्लेशियर बाढ़ ने बजाई कश्मीर के लिए खतरे की घंटी, बढ़ती ग्लेशियल झीलें बन सकती हैं तबाही की वजह

नक्सल प्रभावित रहे ग्राम बोंदारी में विकास की नई सुबह, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ग्रामीणों से किया संवाद

राहुल गांधी का BJP-RSS पर सीधा हमला, 'शुद्धीकरण' को बताया आधुनिक छुआछूत, PM से FIR दर्ज कराने की मांग

कैसे उत्तर प्रदेश सरकार ने संजोया मेजर ध्यानचंद से जुड़ी यादों को

अगला लेख