Publish Date: Sat, 27 Jun 2020 (12:55 IST)
Updated Date: Sat, 27 Jun 2020 (12:59 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 3 पुलिसकर्मियों के कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद एक पुलिस थाने को सील कर दिया गया है। जिले के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि भावनगर थाने को सील कर दिया गया है और पूरे स्टाफ को पृथक रखा गया है।
किन्नौर के उपायुक्त गोपाल चंद ने भावनगर शहर को निषिद्ध क्षेत्र घोषित करने वाला एक आदेश जारी किया है। 3 पुलिस अधिकारियों को रिकांग पिओ में कोविड देखभाल केंद्र में भेजा गया है। उपायुक्त ने बताया कि संक्रमित पुलिसकर्मियों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। (भाषा)