biodatamaker
✕

14 अप्रैल को लॉकडाउन का अंतिम दिन : कल सुबह 10 बजे PM मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन

Webdunia
सोमवार, 13 अप्रैल 2020 (14:57 IST)
नई दिल्ली। कोरोना से लड़ाई में देशभर में लगाए गए 21 दिन के लॉकडाउन का कल अंतिम दिन है और माना जा रहा है कि लॉकडाउन को आगे बढ़ाया सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल  सुबह 10 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं। कल हर देशवासी के मन में चल रहे उस सवाल का जवाब मिल जाएगा कि लॉकडाउन आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं।

इससे पहले प्रधानमंत्री का देश के नाम संबोधन रात को 8 बजे होता रहा है। यह पहली बार होगा जब वे देशवासियों को सुबह 10 बजे संबोधित करेंगे।

पहले खबरें आ रही थीं कि प्रधानमंत्री आज देश के नाम संबोधन देने वाले हैं। पीएमओ के आधिकारिक ट्‍विटर अकाउंट से ट्‍वीट किया गया है कि प्रधानमंत्री सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फेंसिंग में कहा था कि 'जान भी और जहान भी' यानी उनका इशारा था कि जान तो जरूरी है, लेकिन जीने के लिए बाकी सारी चीजें भी जरूरी हैं।

तब से ये बातें भी सामने आ रही हैं कि 14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म होने के बाद कई ऐसे काम शुरू होंगे जिससे देश में आर्थिक गतिविधियां बढ़ें।

केंद्र सरकार का ध्यान लोगों की जिंदगी की सुरक्षा के साथ ही उनकी आजीविका और उनसे जुड़े साधनों पर भी होगा। अपने संबोधन में पीएम मोदी कोरोना के खिलाफ सरकार की द्वारा बनाई गई रणनीति के बारे में बता सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

नवीनतम

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

भारत स्वस्तिक यात्रा की ओंकारेश्वर में रामकथा ने आदि शंकराचार्य की आध्यात्मिक विरासत को किया रेखांकित

जियो IPO से पहले ईशा अंबानी ने बताया- कैसे आया JIo का आइडिया, कैसे खड़ा हुआ विशाल साम्राज्य?

मोहन-शिवराज की एक घंटे बंद कमरे में बैठक के बाद आखिर कैसे खत्म हुआ कोसमी का आदिवासी जमीन विवाद?

सुप्रीम कोर्ट से CJP को बड़ी राहत, कनॉट प्लेस तिरंगा मार्च पर तुरंत रोक लगाने से किया इनकार

अगला लेख