पीएम मोदी बोले, कोरोना भारत की गति नहीं रोक सकता, सावधानी से लड़ेंगे

Webdunia
शनिवार, 1 जनवरी 2022 (15:52 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस ने कई चुनौतियां पेश की हैं, लेकिन कोरोना भारत की गति को नहीं रोक सकता। भारत पूरी सावधानी और सतर्कता के साथ कोविड-19 महामारी से लड़ेगा और अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करेगा।
 
प्रधानमंत्री-किसान योजना के तहत धन जारी करने के लिए एक ऑनलाइन कार्यक्रम में मोदी ने स्वास्थ्य, रक्षा और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में 2021 में देश द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कोविड टीके की 145 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध कराने में भारत की उपलब्धि की भी सराहना की।
 
मोदी ने कहा कि महामारी के दौरान, 80 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को मुफ्त में अतिरिक्त खाद्यान्न प्रदान किया गया, जिसपर सरकारी खजाने से लगभग 2.6 लाख करोड़ रुपए खर्च करने पड़े।
 
प्रधानमंत्री ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस तरह के कृषि उत्पादों की काफी मांग है। हमारी धरती को बंजर होने से बचाने का एक बड़ा तरीका है- केमिकल मुक्त खेती। फसलों के अवशेष हों, पराली हो, ऐसी हर चीज से भी किसानों को पैसे मिलें इसके लिए भी प्रयास शुरू किए गए हैं। कृषि अवशेषों से बायोफ्यूल बनाने के लिए देश भर में सैंकड़ो नए यूनिट्स लगाये जा रहे हैं।
 
उन्होंने कहा ‍कि आज जब हम नव वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं, तब बीते साल के अपने प्रयासों से प्रेरणा लेकर हमें नए संकल्पों की तरफ बढ़ना है। इस साल हम अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे करेंगे। ये समय देश के संकल्पों की एक नई जीवंत यात्रा शुरू करने का है।
 
कितने ही लोग देश के लिए अपना जीवन खपा रहे हैं, देश को बना रहे हैं। ये काम पहले भी करते थे, लेकिन इन्हें पहचान देने का काम अभी हुआ है। हर भारतीय की शक्ति आज सामूहिक रूप में परिवर्तित होकर देश के विकास को नई गति और नई ऊर्जा दे रही है।
Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान, IMD ने दी भारी बारिश की चेतावनी

Honda ने लॉन्च की Flex-Fuel से चलने वाली पहली बाइक CB300F, क्या है कीमत और फीचर्स

Chhattisgarh : त्रिशूल से दादी की हत्या कर खून शिवलिंग पर चढ़ाया और की आत्महत्या की कोशिश, अंधविश्वास का अजीब मामला

महाराष्‍ट्र में भाजपा की पहली सूची में 99 नाम, फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम से प्रत्याशी

एक्शन में RSS, हरियाणा फॉर्मूले से महाराष्‍ट्र में जीत की तैयारी

सभी देखें

नवीनतम

जम्मू कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमला, 1 डॉक्टर सहित 6 मजदूरों की मौत

Andhra Pradesh : ज्यादा बच्चे पैदा करें, जानिए CM चन्द्रबाबू नायडू ने लोगों से क्यों की ऐसी अपील

MP में उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों का ऐलान, बुधनी से राजकुमार पटेल और विजयपुर से मुकेश मल्होत्रा मैदान में

देशभर में धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ, सुहागिन महिलाओं ने चन्द्रमा देख खोला उपवास

Baba Siddique Murder Case : बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में 10वीं गिरफ्‍तारी, शूटर्स को उपलब्ध कराए थे हथियार

अगला लेख
More