Hanuman Chalisa
✕

वैक्सीनेशन पर उठे सवालों पर पीएम मोदी का जवाब, रिकॉर्ड देखकर एक दल को आया बुखार

Webdunia
शनिवार, 18 सितम्बर 2021 (11:11 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गोवा के स्वास्थ्यकर्मियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। इस अवसर उन्होंने बिना नाम लिए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
 
वैक्सीनेशन पर उठे सवालों पर पीएम मोदी का जवाब, रिकॉर्ड देखकर एक दल को आया बुखार। उन्होंने कहा कि इस राजनीतिक बुखार का इलाज क्या है?

उन्होंने कहा कि कल का दिन मुझे हमेशा याद रहेगा। कल जो हुआ वो कोई बड़ा देश नहीं कर पाया। हर किसी ने मुझे पूरा सहयोग दिया। उन्होंने लोगों से कहा कि कोरोना वायरस को हल्के में ना लें।
 
उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को 2.5 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन लगाकर भारत ने अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले 31 अगस्त को देश में 1.41 करोड़ टीके लगाए गए थे।
 
ALSO READ: पीएम मोदी के जन्मदिन पर रिकॉर्ड वैक्सीनेशन, कांग्रेस नेता चिदंबरम ने उठाए सवाल...
कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसके लिए पीएम के जन्मदिन का इंतजार क्यों किया? चिदंबरम ने ट्वीट कर इस बात पर खुशी जाहिर की कि कल 2.5 करोड़ टीकाकरण किए गए। हालांकि उन्होंने सवाल पूछा कि हमें पीएम के जन्मदिन तक इंतजार क्यों करना पड़ा?
 
उन्होंने कहा कि मान लीजिए कि 31 दिसंबर को पीएम का जन्मदिन था, तो क्या 2.5 करोड़ टीकाकरण साल के आखिरी दिन ही कर दिए गए होंते?  टीकाकरण जन्मदिन पर केक काटने जैसा नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

नवीनतम

एयरपोर्ट पर CISF जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

क्वाड सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वह एक सख्त व्यक्ति हैं

अगला लेख