sundarkand
✕

प्लाज्मा थेरेपी का कमाल, इंदौर में 4 मरीजों ने दी Corona को मात

Webdunia
गुरुवार, 7 मई 2020 (13:52 IST)
इंदौर। कोविड-19 के मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी के परिणामों को लेकर दुनिया भर के मेडिकल समुदाय में जारी बहस के बीच इंदौर के एक निजी अस्पताल ने दावा किया है कि इस थेरेपी से गुजरी 26 वर्षीय महिला समेत चार मरीज महामारी के संक्रमण से मुक्त हो गये हैं।

श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सैम्स) के छाती रोग विभाग के प्रमुख डॉ. रवि डोसी ने बताया कि हमने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के तय प्रोटोकॉल के मुताबिक 26 वर्षीय महिला, 23 वर्षीय पुरुष, 40 वर्षीय पुरुष और 55 वर्षीय पुरुष पर प्लाज्मा थेरेपी का प्रयोग 26 अप्रैल से शुरू किया था। अब ये चारों मरीज कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त हो गये हैं।
 
उन्होंने बताया कि प्लाज्मा थेरेपी के चिकित्सकीय प्रयोग से पहले चारों मरीजों से इसकी सहमति ली गयी थी। प्रयोग के तहत इन मरीजों को तय दवा देने के साथ ही प्लाज्मा भी चढ़ाया गया था।  यह प्लाज्मा उन दानदाताओं का था जो कोविड-19 के संक्रमण से पहले ही मुक्त हो चुके हैं।
 
डोसी ने बताया कि तय प्रोटोकॉल के तहत दवा और प्लाज्मा चढ़ाये जाने के बाद चारों मरीजों की कोविड-19 की जांच रिपोर्ट लगातार दो बार नकारात्मक आयी है। इसके साथ ही, उनके फेफड़ों के सीटी स्कैन की रिपोर्ट से भी तस्दीक होती है कि वे महामारी के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।
 
बहरहाल, उन्होंने कहा, ‘हम कोविड-19 के मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी के असर को लेकर अभी किसी नतीजे की घोषणा नहीं कर रहे हैं। हम इस प्रयोग को कुछ और मरीजों पर आजमाना चाहते हैं। हम प्रयोग के परिणामों को लेकर आईसीएमआर के साथ विस्तृत ब्योरा साझा करेंगे।‘
 
डोसी ने यह भी बताया कि उनके अस्पताल में इलाज के बाद कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त हुए 30 से ज्यादा लोगों ने प्लाज्मा दानदाता बनने की इच्छा जताई है।
 
जानकारों ने बताया कि कोविड-19 से पूरी तरह उबर चुके लोगों के खून में "एंटीबॉडीज" बन जाती हैं जो भविष्य में इस बीमारी से लड़ने में उनकी मदद करती हैं।
 
इंदौर, देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक जिले में अब तक इस महामारी के 1,699 मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 83 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। इनमें से 595 मरीजों को इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

नवीनतम

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख