Dharma Sangrah

बड़ी खबर, अब फाइजर की गोली से होगा कोरोनावायरस का इलाज...

Webdunia
शुक्रवार, 17 दिसंबर 2021 (07:34 IST)
4
द हेग। यूरोपीय संघ के औषधि नियामक ने गुरुवार को एक परामर्श जारी करके कोविड-19 के इलाज में फाइजर की गोलियों के इस्तेमाल की सलाह दी है। इस बीच फाइजर ने दावा किया है कि यह गोली ओमिक्रॉन के इलाज में भी कारगर है।
 
संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच नियामक ने यह सलाह उन देशों को दी है जो गोलियों के आधिकारिक रूप से बाजार में आने से पहले उसका उपयोग करना चाहते हैं।
 
यूरोपीय औषधि एजेंसी ने कहा कि 27 सदस्य राष्ट्रों वाले यूरोपीय संघ में अभी तक इस गोली के उपयोग को मान्यता नहीं मिली है, लेकिन उन वयस्कों के कोविड-19 के इलाज में इसका उपयोग किया जा सकता है, जिन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत नहीं है और जिनके और ज्यादा बीमार होने का खतरा है।
 
एजेंसी ने कहा कि फाइजर की ये गोलियां संक्रमण की पुष्टि होने के तुरंत बाद और लक्षण सामने आने के 5 दिनों के भीतर दी जानी चाहिए। 
 
इससे पहले फाइजर ने दावा किया था कि कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षण सामने आने के तुरंत बाद अधिक जोखिम वाले व्यस्कों को यह दवा देने पर हॉस्पिटल में भर्ती होने और मौत का खतरा 89 पर्सेंट तक कम हो गया।
 
फाइजर की यह रिपोर्ट में ऐसे समय में आई है, जब दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस के मामले, हॉस्पिटल में लोगों के भर्ती होने की संख्या और मौतें भी बढ़ने लगी हैं। अमेरिका में कोविड से मौतों की कुल संख्या 8 लाख के पास पहुंचने वाली है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कर्ज मांगने की कीमत चुकानी पड़ती है, शाहबाज शरीफ का बड़ा कबूलनामा

कंपाउंडर ने कबूला साध्वी प्रेम बाईसा को एक से ज्‍यादा इंजेक्शन दिए थे, लेकिन मौत पर सवाल बरकरार

बलूचिस्तान में BLA का बड़ा हमला, 12 शहरों को बनाया निशाना, 20 पाकिस्‍तानी सैनिकों की मौत

रामलीला के दौरान बड़ा हादसा, राम के तीर से रावण हुआ अंधा, मुकदमा दर्ज

शेयर बाजार के लिए कैसा रहा हफ्ता, बजट तय करेगा आगे की चाल?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: Budget 2026 Live Updates: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण, सस्ती होंगी दवाएं

यूपी में खेती में डिजिटल टेक्नोलॉजी व डेटा का होगा इस्तेमाल

बजट की वजह से रविवार को खुला शेयर बाजार, क्या है सेंसेक्स, निफ्टी का हाल

बजट से पहले 17 हजार रुपए गिरी चांदी, क्या है सोने के दाम?

बजट से पहले महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, जानिए कितने बढ़े दाम

अगला लेख