Hanuman Chalisa

COVID-19 : पेरू की विदेश मंत्री ने गुप्त तरीके से Vaccine लगवाने के मामले में दिया इस्तीफा

Webdunia
सोमवार, 15 फ़रवरी 2021 (12:31 IST)
लीमा। पेरू की विदेश मंत्री ने देश में गुप्त तरीके से सरकारी अधिकारियों के टीकाकरण की खबरों की वजह से लोगों में आक्रोश के बीच अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति फ्रांसिस्को सगास्ती ने विदेश मंत्री एलिजाबेथ एस्तेते के इस्तीफे की पुष्टि की है और स्थानीय टीवी चैनल ‘अमेरिका’ को बताया कि पेरू के लोगों को इस स्थिति की वजह से गुस्सा और आक्रोशित होना चाहिए क्योंकि इससे कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे पेरू के कई लोगों के प्रयासों को धक्का लगा है।

यह विवाद उस समय पैदा हुआ जब गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति मार्टिन विजकारा ने एक खबर की पुष्टि की कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने चीन की दवा कंपनी सिनोफार्म से अक्टूबर में गुप्त तरीके से टीके की खुराक ली थी। स्वास्थ्य मंत्री पिलर माजेटी ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया था, क्योंकि सांसदों ने उन पर जानकारियां छुपाने का आरोप लगाया था।

सगास्ती ने ट्विटर पर बताया कि विजकारा प्रशासन के दौरान सिनोफार्म से टीके की अतिरिक्त 2,000 खुराक मिली थी और कुछ वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों को टीके लगे थे। देश के नए स्वास्थ्य मंत्री ने रविवार रात बताया कि सगास्ती ने उन सभी अधिकारियों के इस्तीफे के आदेश दिए हैं, जिन्होंने गुप्त तौर पर चीनी टीके लिए हैं। उन्होंने बताया कि गुप्त रूप से सितंबर में टीका लेने वाले अधिकारियों की पहचान के लिए जांच जारी है।

एस्तेते ने रविवार को एक पत्र में बताया था कि 22 जनवरी को उन्होंने टीके की पहली खुराक ली थी। उन्होंने कहा, मुझे अपनी गलती का अहसास है, इसलिए मैंने टीके की दूसरी खुराक नहीं लेने का निर्णय लिया। पेरू में जनवरी की शुरुआत में टीके की खरीद हुई थी लेकिन उसकी कीमत का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। डॉक्टरों और नर्सों ने यहां विरोध प्रदर्शन किया था क्योंकि सिनोफार्म के टीके के जरिए होने वाले टीकाकरण के लिए पहली सूची में उन्हें शामिल नहीं किया गया था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख