घर पर इलाज करा रहे Corona के मरीजों को रेमडेसिविर दवा नहीं लेनी चाहिए : एम्स के डॉक्टर

Webdunia
रविवार, 16 मई 2021 (01:26 IST)
नई दिल्ली। एम्स के डॉक्टरों ने शनिवार को कहा कि घर पर इलाज करा रहे कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के मरीजों को रेमडेसिविर की दवा नहीं लेनी चाहिए और ऑक्सीजन का स्तर 94 से नीचे जाने पर अस्पताल में भर्ती होना चाहिए।

कोविड-19 मरीजों के लिए गृह पृथकवास में उपचार और देखभाल विषय पर डॉक्टर एक वेबिनार को संबोधित कर रहे थे। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉ. नीरज निश्चल ने कहा, घर पर रेमडेसिविर दवा नहीं लेना चाहिए। गृह पृथकवास में रह रहे मरीजों के लिए सकारात्मक रुख बनाए रखना और नियमित व्यायाम करना जरूरी है।

एम्स के ही डॉ. मनीष ने कहा कि ऑक्सीजन का स्तर 94 से नीचे जाने पर मरीजों को अस्पताल में भर्ती होना चाहिए। इसके साथ ही ऑक्सीजन का स्तर जांच करते समय मरीज की उम्र, पुरानी बीमारियों जैसे पहलुओं पर भी ध्यान देना चाहिए।

हालांकि डॉ. नीरज ने कहा कि 80 प्रतिशत संक्रमित मरीजों में हल्के लक्षण दिखते हैं और सुझाव दिया कि पहली जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं होने पर ही आरटी-पीसीआर की दूसरी जांच करानी चाहिए। चर्चा के दौरान डॉक्टरों ने सलाह दी कि मरीजों को निर्देश के मुताबिक और सही समय पर दवा लेनी चाहिए।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता का वादा, 8 मार्च को महिलाओं के खाते में आएंगे 2500

LIVE: रामलीला मैदान में आज CM पद की शपथ लेंगी रेखा गुप्ता, मंत्रियों संग करेंगी यमुना दर्शन

अमेरिका में 2 छोटे विमानों में टक्कर होने से 2 व्यक्तियों की मौत

रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में क्यों शामिल नहीं होंगे योगी आदित्यनाथ?

Weather Update: IMD का अलर्ट, 15 राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना, दिल्ली में तापमान गिरा

अगला लेख
More