Biodata Maker

कोरोना का साइड इफेक्ट, तेज गेंदबाज को महंगा पड़ा गेंद पर सेनेटाइजर लगाना, निलंबित

Webdunia
रविवार, 6 सितम्बर 2020 (12:20 IST)
लंदन। ऑस्ट्रेलिया में जन्में इंग्लैंड के प्रथम श्रेणी क्रिकेटर मिच क्लेडन को गेंद पर सेनेटाइजर लगाना खासा महंगा पड़ गया। कोरोना काल में हुई इस गलती पर इस तेज गेंदबाज को उनकी काउंटी टीम ससेक्स ने निलंबित कर दिया।

37 साल के दायें हाथ के तेज गेंदबाज क्लेडन पर मिडिलसेक्स के खिलाफ पिछले महीने हुए मैच के दौरान गेंद पर सेनेटाइजर लगाने के आरोप लगे थे। उन्होंने इस मैच में 3 विकेट चटकाए थे। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इस मामले की जांच शुरू की है।

ससेक्स ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘मिडिलसेक्स के खिलाफ हमारे मैच के दौरान गेंद पर सेनेटाइजर लगाने के आरोपों की ईसीबी की जांच का नतीजा आने तक मिच क्लेडन को निलंबित किया जाता है। इस समय और कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती।‘

कोरोनावायरस महामारी के बीच कड़े स्वास्थ्य नियमों के तहत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और विभिन्न देशों के बोर्ड ने गेंद को चमकाने के लिए गेंद पर लार के इस्तेमाल को प्रतिबंधित किया है लेकिन साथ ही किसी अन्य कृत्रिम पदार्थ के इस्तेमाल को भी स्वीकृति नहीं दी गई है।

इस निलंबन के कारण यह अनुभवी तेज गेंदबाज सरे के खिलाफ टीम के अगले बॉब विलिस ट्रॉफी मैच में नहीं खेल पाएगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

सीएम डॉ. मोहन ने उठाया बड़ा कदम, खाड़ी देशों में रह रहे एमपी के निवासियों के लिए नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

अगला लेख