Hanuman Chalisa

ऑक्सीजन रिपोर्ट पर मनीष सिसोदिया का पलटवार, कहा-भाजपा ने तैयार की रिपोर्ट

Webdunia
शुक्रवार, 25 जून 2021 (13:02 IST)
नई दिल्ली ऑक्सीजन ऑडिट रिपोर्ट पर शुक्रवार को उस समय घमासान मच गया जब भाजपा और आम आदमी पार्टी ने इस मसले पर एक दूसरे पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। पहले भाजपा नेता संबित पात्रा ने केजरीवाल सरकार पर ऑक्सीजन संकट पर 4 गुना झूठ बोलने का आरोप लगाया तो दिल्ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पलटवार करते हुए भाजपा पर ही झूठ बोलने का आरोप लगा दिया।
 
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के अपनी ऑक्सीजन की जरूरत को बढ़ाने के दावे पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित ‘ऑक्सीजन ऑडिट पैनल’ के सदस्यों ने किसी भी रिपोर्ट को हरी झंडी नहीं दी है।
 
उन्होंने कहा कि देश में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान दिल्ली के ऑक्सीजन की जरूरत बढ़ा-चढ़ा कर बताने का दावा करने वाली रिपोर्ट भाजपा ने तैयार की है, उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित ‘ऑक्सीजन ऑडिट पैनल’ ने नहीं।

ALSO READ: ऑक्सीजन कमेटी की रिपोर्ट पर घमासान, भाजपा का केजरीवाल पर बड़ा हमला, लगाया 4 गुना झूठ बोलने का आरोप
इससे पहले भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन के कारण कई लोगों ने अपनी जान गंवाई, इसके लिए अरविंद केजरिवाल जी जिम्मेदार हैं। हम आशा करते हैं सर्वोच्च न्यायालय में वो जिम्मेदार ठहराए जाएंगे और जो अपराध उन्होंने किया है, उसके लिए उन्हें दंडित किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा 4 गुना ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत बताई गई, जिससे ऑक्सीजन टैंकर सड़क पर खड़े रहे। अगर ये ऑक्सीजन दूसरे राज्यों में उपयोग होती तो कई लोगों की जान बच सकती थी। ये अरविंद केजरीवाल जी द्वारा किया गया जघन्य अपराध है।
 
पात्रा ने कहा कि सीएम केजरीवाल 100% विज्ञापन और जीरो प्रतिशत कोविड मैनेजमेंट के फार्मूले पर काम कर रहे हैं। केजरीवाल ने 1,000 करोड़ रुपए केवल विज्ञापन पर खर्च किए हैं। सबसे बड़ी बात अरविंद केजरीवाल जी ने ऑक्सीजन को लेकर 4 गुना झूठ बोला है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

OSM विवाद के बीच CBSE में बड़ा फेरबदल, लोकांडे प्रशांत सीताराम बने नए चेयरपर्सन, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की जिम्मेदारी, प्रणाली की जांच के लिए बनी कमेटी

4 जून के आसपास केरल पहुंचेगा मानसून! IMD ने बताया कब होगी बारिश की जोरदार शुरुआत

कुशीनगर में बन रहा 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय, किसानों की आय बढ़ाने में बनेगा मील का पत्थर : CM योगी

IAS-PCS की मुफ्त कोचिंग के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह, योगी सरकार की योजना से साकार होगा सिविल सेवा का सपना

Dharmendra Pradhan : CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

अगला लेख