Hanuman Chalisa

दिल्ली ने ली राहत की सांस, 70 टन ऑक्सीजन के साथ पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस

Webdunia
मंगलवार, 27 अप्रैल 2021 (10:37 IST)
नई दिल्ली। ऑक्सीजन संकट से परेशान दिल्ली ने आज सुबह उस समय राहत की सांस ली जब करीब 70 टन जीवनदायिनी ऑक्सीजन के साथ पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी पहुंच गई। इस ऑक्सीजन को अब दिल्ली सरकार के विभिन्न अस्पतालों को पहुंचाया जायेगा।
 
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया, ‘राष्ट्रीय राजधानी में मरीजों के लिए ऑक्सीजन के साथ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से ऑक्सीजन एक्सप्रेस दिल्ली पहुंच गई है। भारतीय रेल कोविड-19 के खिलाफ हमारी जंग में कोई कसर नहीं छोड़ेगी और देश भर में जीवनदायिनी संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करेगी।‘
 
 
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली सरकार को अस्पतालों तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए सड़क मार्ग से टैंकरों का इंतजाम करना होगा।
 
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में सोमवार को एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक मामले सामने आये और 380 लोगों की मौत हुई जबकि संक्रमण दर 35 प्रतिशत से ऊपर रही।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

UP के IPS अधिकारी की कार्रवाई पर बंगाल में सियासी घमासान- 'वो सिंघम हैं तो मैं पुष्पा हूं'

कागज लाओ, डेथ सर्टिफिकेट लाओ, नियम पूरे करो, 19300 रुपए के लिए बहन के कंकाल को कब्र खोदकर लाया जीतू मुंडा

PWD मंत्री राकेश सिंह और IAS अरविंद शाह में टकराव, CM तक पहुंची शिकायत

Airlines crisis : क्या बंद होने की कगार पर एयरलाइंस, सरकार से मदद की लगाई गुहार

योगी का 'सिंघम' पहुंचा बंगाल, जानिए कौन हैं एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजय पाल शर्मा?

सभी देखें

नवीनतम

OPEC और OPEC+ से क्यों बाहर हुआ UAE, क्या पाकिस्तान है कारण, भारत में क्यों सस्ता हो सकता है पेट्रोल और डीजल

डोनाल्ड ट्रंप का दावा, टूटने की कगार पर ईरान, Hormuz को खोलने के लिए गिड़गिड़ाया

UP के IPS अधिकारी की कार्रवाई पर बंगाल में सियासी घमासान- 'वो सिंघम हैं तो मैं पुष्पा हूं'

वाराणसी में 35 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, PM मोदी का ‘विकसित भारत’ विजन, CM योगी का विपक्ष पर हमला

विकास और जन-कल्याण के लिए 26 हजार 800 करोड़ स्वीकृत, जानें डॉ.मोहन कैबिनेट के फैसले

अगला लेख