Hanuman Chalisa

जब ‘मां’ ने ऑनलाइन देखा अपने 13 साल के बेटे का ‘अंति‍म संस्‍कार’

नवीन रांगियाल
कोरोना के कहर के दौरान दुनिया को क्‍या-क्‍या नहीं देखना पड़ रहा है। इटली में शवों को दफनाने के ल‍िए जगह नहीं है, तो वहीं पाक‍िस्‍तान में मरने से पहले ही कब्रें खोदी जा रही हैं। वहीं चीन में अंति‍म संस्‍कार के लि‍ए अब मशीनों का प्रयोग क‍िया जा रहा है।

लेक‍िन ब्रिटेन से जो खबर आ रही है, वो और भी चौंकाने वाली है। यह बहुत हैरान और दुखी करने वाली खबर है। दरअसल, ब्रिटेन में एक मां को अपने बेटे का अंतिम संस्कार ‘ऑनलाइन’ देखना पड़ा।

यहां एक मह‍िला साद‍िया का 13 साल का बेटा इस्माइल मोहम्मद अब्दुलवाब कुछ द‍िनों पहले कोरोना वायरस से संक्रमि‍त हो गया था। इसके बाद उसे आइसोलेशन में रखकर उसका इलाज क‍िया जा रहा था।

मीड‍िया र‍िपोर्ट के मुताबिक इलाज के दौरान इस्‍माइल की मौत हो गई। लेकिन उसकी मां और उसके छह भाई-बहन उसे आखिरी बार देख और छू नहीं सके। दरअसल, साद‍िया के घर में दो लोग और भी कोरोना से संक्रमि‍त है, इसल‍िए उन्‍हें तो आइसोलेशन में रखा गया है। लेक‍िन मां साद‍िया के साथ घर के कुछ और सदस्‍य इस्‍माइल को अंति‍म वक्‍त में देखना चाहते थे।

दक्षिण लंदन के ब्रिक्सटन के रहने वाले इस्माइल मोहम्मद अब्दुलवाब की किंग्स कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। मुस्‍लि‍म रीती-रिवाज के मुताबिक पारंपरिक रूप से शव को विशेष प्रार्थना के लिए पहले मस्जिद में ले जाया जाता है, लेकिन चूंक‍ि सभी धार्मिक स्थल बंद हैं, ऐसे में उसके शव को अस्पताल से सीधे कब्रिस्तान के लिए ले जाया गया।

जो कुछ पर‍िजन शवयात्रा में आए थे उन्हें भी शव से दो मीटर की दूरी पर रखा गया। इस्माइल की मां सादिया और उसके छह बच्चे इस्‍माइल को अंति‍म व‍िदाई देना चाहते थे। उसे देखना चाहते थे। लेक‍िन प्रशासन ने उन्हें जाने से रोक दिया। दो अन्‍य लोगों को संक्रमण की वजह से उन्हें बाहर आने की इजाजत नहीं दी गई।

जब उन्होंने बार-बार इस्‍माइल को देखने की व‍िनती की तो उनके लिए अंतिम संस्कार को ऑनलाइन देखने का इंतजाम किया गया।

इस तरह मां सह‍ित पर‍िवार के सभी सदस्‍यों ने इस्‍माइल को ऑनलाइन ही देखा और दफनाने के बाद अंत‍िम विदाई दी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

WhatsApp के नए प्रमुख बने CRED के संस्थापक कुणाल शाह, Meta ने किया बड़ा नेतृत्व परिवर्तन

निपुण भारत मिशन को रफ्तार देने में जुटी योगी सरकार, मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का दूसरा चरण शुरू

पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच योगी सरकार का बड़ा फैसला, बदली होम स्टे नीति

शिक्षा में नवाचार करने वाले अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, योगी सरकार ने शुरू की चयन प्रक्रिया

Lucknow Coaching Center Fire : लखनऊ में लपटों का तांडव, 15 छात्रों की मौत, CM योगी ने फायर विभाग के अफसरों को फटकारा, कैसी लगी आग, सामने आया कारण

अगला लेख