Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नोएडा में मिला कोरोना का एक और पॉजिटिव, पत्नी के साथ गया था इंडोनेशिया

Advertiesment
Corona Virus
नई दिल्ली। नोएडा में कोरोना का एक और संक्रमित व्यक्ति मिला है। बताया जाता है कि यह शख्स पत्नी के साथ इंडोनेशिया की यात्रा पर गया था। दोनों 4 दिन पहले ही लौटे हैं। वापस आने के बाद उन दोनों की स्वास्थ्य जांच की गई। मंगलवार देर रात व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। चिकित्सकों ने उसे ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स में एकांतवास में रखा है।
शख्स नोएडा के सेक्टर 41 का रहने वाला बताया जा रहा है। संक्रमित व्यक्ति को GIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नोएडा में अब तक कोरोना के 4 संक्रमित मिल चुके हैं। उत्तरप्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 16 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 150 हो गई है।
 
इससे पूर्व नोएडा की फैक्टरी में मिले कोरोना मरीज के संपर्क में आने वाले 700 लोगों को आइसोलेट किया गया था। जैसे ही इस व्यक्ति के संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगता है, उन्हें भी तुरंत आइसोलेट किया जाएगा। 
 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अनुराग भार्गव का कहना है कि मरीज की पत्नी को भी एकांतवास में रखा गया है। विदेश से वापस लौटते समय सिर्फ युवक में ही लक्षण दिखाई दिए थे। अब पत्नी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फर्जी कॉल थी कोरोना के मरीज की खबर, गोआ के स्वास्थ्य मंत्री ने दिया स्पष्टीकरण