Hanuman Chalisa

Omicron की चपेट में 'दुनिया', 10 हफ्ते में 9 करोड़ से ज्यादा संक्रमित

Webdunia
बुधवार, 2 फ़रवरी 2022 (07:37 IST)
जिनेवा। कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रोन दुनिया भर में कहर ढा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेबरेसस ने कहा कि मात्र 10 सप्ताह में ओमिक्रोन के 9 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। यह वर्ष 2020 में सामने आए कुल मामलों से ज्यादा है। गौरतलब है कि वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी की शुरुआत हुई थी।
 
डब्ल्यूएचो के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेबरेसस ने आगाह किया कि हालांकि ओमिक्रोन, वायरस के अन्य स्वरूपों जितना घातक नहीं है फिर भी इससे बचकर रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर के ज्यादातर क्षेत्रों से मौतों की संख्या में वृद्धि की बेहद डराने वाली खबरें आ रही हैं।
 
जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार दुनिया में अब तक 38 करोड़ 12 लाख 23 हजार 883 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 56 लाख 85 हजार 472 लोग मारे जा चुके हैं। 
 
कोरोना के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में सामने आए हैं। यहां अब तक 7 करोड़ 53 लाख 15 हजार 785 लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं जबकि 8 लाख 90 हजार 516 लोग काल के गाल में समा गए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra 2026: पोनी एम्बुलेंस सेवा से श्रद्धालुओं को राहत, मेडिकल किट और ऑक्सीजन के साथ तैयार

पहलगाम आतंकी हमले में हाफिज सईद पर NIA कोर्ट सख्त, गैर-जमानती वारंट जारी

राम मंदिर दान चोरी कांड पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी का बड़ा खुलासा

LIVE: हाफिज मुहम्मद सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

विधानसभा के मानसून सत्र में आएगा UCC विधेयक, 18 जुलाई को कैबिनेट की मिलेगी मंजूरी, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर कसा तंज

अगला लेख