Hanuman Chalisa

भारत में ‘ओमिक्रॉन’ के 200 मामले, 77 ने दी कोरोना के नए वैरिएंट को मात

Webdunia
मंगलवार, 21 दिसंबर 2021 (11:44 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस के ओमिक्रोन स्वरूप के अभी तक 200 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 77 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं या देश छोड़कर चले गए।
 
महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रोन स्वरूप के 54-54 मामले सामने आए हैं, जबकि तेलंगाना में इस स्वरूप के 20, कर्नाटक में 19, राजस्थान में 18, केरल में 15 और गुजरात में 14 मामले सामने आए हैं।
 
मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस के 5,326 नए मामले आए हैं, जो 581 दिनों में संक्रमण के सबसे कम मामले हैं और इसी के साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,47,52,164 पर पहुंच गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 79,097 हो गई। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,170 कमी दर्ज की गई है।
 
453 और मरीजों के जान गंवाने से मृतक संख्या बढ़कर 4,78,007 हो गई। मरीजों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.40 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

अगला लेख