Hanuman Chalisa

इटली से लेकर जर्मनी तक ‘Omicron’ की दस्तक, इसराइल ने बंद की बॉर्डर

Webdunia
रविवार, 28 नवंबर 2021 (09:29 IST)
लंदन। दक्षिण अफ्रीका में सबसे पहले सामने आए कोरोना के ओमीक्रोन वैरिएंट अब दुनिया भर में तेजी से फैलता दिखाई दे रहा है। इटली और जर्मनी समेत 9 देशों में ओमीक्रोन के मामलों की पुष्टि हुई है। दुनियाभर में हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से आए लोगों की जांच की रही है।

ALSO READ: कोरोना के ओमीक्रोन वैरिएंट से दुनियाभर में दहशत, 100 दिन में आएगा नया वैक्सीन
इटली में मिले 5 मरीज : अफ्रीकी देश मोजाम्बिक से लौटा व्यक्ति ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाया गया है। एजेंसी ने बताया कि यह व्यक्ति एक कारोबारी है और 11 नवंबर को नेपल्स के निकट स्थित अपने घर लौटा था। कारोबारी के परिवार के पांच सदस्य भी वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित पाए गए हैं जिनमें 2 स्कूली बच्चे में भी शामिल है। सभी संक्रमितों को नेपल्स के उपनगर कैसरटा में पृथक-वास में रखा गया है और सभी में संक्रमण के हल्के लक्षण हैं व उनकी हालत ठीक है।
 
जर्मनी में मिले ओमीक्रोन संक्रमित : जर्मनी में म्यूनिख के मैक्स वोन पेट्टेनकोफर इंस्टीट्यूट ने भी 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से लौटे दो यात्रियों के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि की है। जर्मनी की समाचार एजेंसी ने संस्थान के प्रमुख ओलिवर केपलर के हवाले से बताया कि संक्रमितों के नमूनों का आनुवंशिकी अनुक्रमण कराया जाना बाकी है लेकिन यह निसंदेह साबित हो चुका है कि वे वायरस के इसी स्वरूप से संक्रमित हैं।
 
जर्मनी ने यह भी कहा कि उसे तीन लोगों के इस स्वरूप से संक्रमित होने का संदेह है जबकि इटली, दक्षिण अफ्रीका से आए और संक्रमण के शिकार हुए मामलों की जांच कर रहा है।
 
चेक गणराज्य के लिबरेक शहर के एक अस्पताल में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के मामले की पुष्टि हुई है। प्रधानमंत्री लेडी बाबिस ने शनिवार कहा कि एक महिला का ओमीक्रोन स्ट्रेन के लिए परीक्षण किया गया है। उसने नामीबिया की यात्रा की थी और दक्षिण अफ्रीकी गणराज्य तथा दुबई से होते हुए चेक गणराज्य लौटी है।बेल्जियम, हांगकांग और इजराइल पहुंचने वाले यात्रियों में भी वायरस के इस स्वरूप का संक्रमण मिला है।
 
इजराइल ने बंद की सीमाएं : इजराइल ने कोरोनावायरस महामारी के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के प्रसार को रोकने के लिए देश में विदेशियों के प्रवेश पर दो सप्ताह के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। विदेश से लौटने वाले इजराइल नागरिकों को हवाईअड्डे पर कोरोना वायरस की जांच करानी होगी। फिर उन्हें स्वयं को आईसोलेशन में रखना जरूरी होगा। जिसके बाद उन्हें फिर से परीक्षण करवाना होगा।

ओमीक्रोन से ना घबराएं : रूस में WHO की प्रतिनिधि मेलिता वुजनोविक ने कहा कि कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन ओमीक्रोन से नहीं घबराएं।
 
उन्होंने सोलोविएव लाइव यूट्यूब शो कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि घबराना नहीं चाहिए, जैसा कि हम अभी तक नहीं जानते हैं, अगर यह वायरस एक वैक्सीन को छोड़ देता है, तो यह किसी भी वैक्सीन के प्रभाव को कितना कम कर करेगा हमें यह फिलहाल नहीं पता।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

CJP Protest: 'हमको लग रहा था कि भीड़ हम पर हमला कर देगी', कंगना रनौत ने बताया संसद के अंदर कैसा था माहौल?

LIVE: छात्रों पर लाठीचार्ज पर गरमाई सियासत, राहुल से अखिलेश तक विपक्षी नेताओं से मोदी सरकार से पूछा सवाल

क्यों अलग माना जा रहा है जेन-ज़ी का यह छात्र आंदोलन और कहां चूकी मोदी सरकार?

सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने का कोर्ट का आदेश, इलाज के लिए बनेगी डॉक्टरों की टीम

गुजरात में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 IAS अधिकारियों के हुए तबादले, नई नियुक्तियां घोषित

अगला लेख