sundarkand

बड़ी खबर, होम टेस्ट से भी चल सकता है ओमीक्रोन का पता

Webdunia
मंगलवार, 4 जनवरी 2022 (09:49 IST)
वाशिंगटन। कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ का क्या घर पर जांच (होम टेस्ट) करके पता लगाया जा सकता है...? इस सवाल का जवाब तो हां है, लेकिन अमेरिका के कुछ स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि कई बार ‘वायरल लोड’ कम होने पर यह अक्सर संक्रमण का पता नहीं लगा पाता।
 
‘होम टेस्ट’ के उपयोग को लेकर सरकार की सिफारिशें बदली नहीं हैं। तुरंत संक्रमण का पता लगाने के लिए लोगों को उनका उपयोग करना जारी रखना चाहिए।
 
‘कॉलेज ऑफ अमेरिकन पैथोलॉजिस्ट’ की अध्यक्ष डॉ. एमिली वोल्क ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह कोविड-19 का पता लगा लेते हैं, चाहे वह डेल्टा, अल्फा या ओमीक्रोन कोई भी स्वरूप हो। वोल्क ने कहा कि ‘होम टेस्ट’ के कई फायदे हैं। इसका इस्तेमाल कर आप परिवार और दोस्तों के साथ सुरक्षित माहौल में समय बिता सकते हैं।
 
सरकारी वैज्ञानिक यह सुनिश्चित करने के लिए जांच कर रहे हैं कि ‘रैपिड’ जांच अब भी कारगर है या नहीं। इस हफ्ते, खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने कहा था कि प्रारंभिक शोध से संकेत मिले हैं कि जांच में ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप का पता चलता है, लेकिन ‘वायरल लोड’ कम होने पर यह अक्सर संक्रमण का पता नहीं लगा पाता।
 
एजेंसी ने इस बात पर जोर दिया कि वे अब भी इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हर नए स्वरूप पर जांच कैसे काम करती है।
 
अमेरिका में संक्रामक रोग के विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फाउची ने कहा कि एफडीए पूरी तरह ‘‘पारदर्शिता’’ रखना चाहता है, सटीकता थोड़ी कम हो सकती है लेकिन जांच अब भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

नवीनतम

प्यार का झांसा देकर चलती बाइक पर पिलाया जहर, डेढ़ घंटे तड़पते पति को देखती रही महिला, जयपुर मर्डर केस में बड़ा खुलासा

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

बाढ़ में घायल 53 साल की हथिनी ‘जॉयमोती’ का एयरलिफ्ट, इलाज के लिए वनतारा पहुंची, भारत में पहली बार हुआ ऐसा रेस्क्यू

अगला लेख