Hanuman Chalisa

कोरोना के ओमिक्रॉन BA.2 की दहशत, भारत समेत 40 देशों में ढा रहा है कहर

Webdunia
रविवार, 23 जनवरी 2022 (09:13 IST)
नई दिल्ली। ओमिक्रॉन के सबवैरिएंट ओमिक्रॉन BA.2 को लेकर दुनियाभर चिंता दिखाई दे रही है। यह भारत, फ्रांस, डेनमार्क समेत करीब 40 देशों में दस्तक दे चुका है। इसमें लोगों को संक्रमित करने की क्षमता बेहद अधिक है।
 
ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (UKHSA) ने इसे वैरिएंट अंडर इंवेस्टिगेशन श्रेणी में रखा है, इसके बारे में गहन जांच की जा रही है। यहां सिक्वेंसिंग के जरिए इसके 426 मामले सामने आ रहे हैं। यह भी पता चला है कि नया वैरिएंट ओमिक्रॉन BA.1 की तरह वैसे म्यूटेशन नहीं रखता, जिससे इसे डेल्टा से अलग पहचाना जा सके।
 
डेनमार्क के अध्ययनकर्ताओं ने आशंका जताई है कि नए वैरिएंट की वजह से ओमिक्रॉन वायरस से बढ़ रही महामारी के दो अलग-अलग पीक आ सकते हैं। इस बीच जॉन हॉपकिन्स में विषाणु विज्ञानी ब्रायन जेले ने आशंका जताई कि ओमिक्रॉन BA.2 फ्रांस और डेनमार्क के बाहर पूरे यूरोप व उत्तरी अमेरिका में महामारी और बढ़ा सकता है।
 
ओमिक्रॉन BA.2 के सबसे ज्यादा मामले डेनमार्क में सामने आए हैं। जनवरी के दूसरे हफ्ते में 45 फीसदी मामले ओमिक्रॉन बीए.2 के होने की आशंका है। भारत में भी बड़ी संख्या में लोग इससे संक्रमित हो रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि ओमिक्रॉन को कोरोना वायरस के विभिन्न स्वरूपों में सबसे खतरनाक माना जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 26 नवंबर को इसे ‘चिंताजनक’ स्वरूप बताते हुए ओमिक्रॉन नाम दिया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

AI समिट में रोबो डॉग को लेकर बवाल — गलगोटिया यूनिवर्सिटी को एक्सपो एरिया से हटाया गया

LIVE: जगदीश देवड़ा ने पेश किया मध्यप्रदेश का बजट, जानिए क्या है खास

Weather Update : मौसम ने फिर ली करवट, पश्चिमी विक्षोभ का दिखा असर, यहां बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

महाराष्ट्र में मुस्लिमों का 5% आरक्षण खत्म, सरकार ने जारी किया नया प्रस्ताव

न्यूक्लियर वार्ता फेल: अमेरिका–ईरान टकराव बढ़ा, मिडिल ईस्ट में जंगी तैनाती से तनाव चरम पर

अगला लेख