Hanuman Chalisa

ओडिशा में Corona के 1864 नए मामले, मिजोरम और अरुणाचल में बढ़े इतने मरीज...

Webdunia
शनिवार, 24 जुलाई 2021 (17:45 IST)
भुवनेश्वर/ आइजोल/ ईटानगर। कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के ओडिशा में 1,864, मिजोरम में 653 और अरुणाचल प्रदेश में 480 नए मामले सामने आए हैं। राज्यों के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ओडिशा में 1,864 नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,65,715 हो गई। वहीं 68 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,445 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 1,082 मरीज पृथकवास केंद्रों से सामने आए हैं। वहीं 782 मामलों की जानकारी संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच के बाद हुई।

खुर्दा जिले में सबसे ज्यादा 496 मामले सामने आए। राजधानी भुवनेश्वर इसी जिले का हिस्सा है। वहीं कटक में 221 और बालासोर में 114 मामले सामने आए। ओडिशा में अभी 19,013 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 9,41,204 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। यहां अब तक टीके की 1,51,24,809 खुराक दी गई है।

मिजोरम में नए संक्रमित 653 मरीजों में से 137 बच्चे हैं। वहीं 14 साल की एक किशोरी समेत तीन लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। कोविड-19 के संबंध में जानकारी देने वाले आधिकारिक प्रवक्ता डॉक्टर पचुआ लालमालसावमा ने बताया कि किशोरी आइजोल की रहने वाली थी और वह कोविड-19 से अब तक जान गंवाने वाले मरीजों में सबसे कम उम्र की थी।

आइजोल जिले से संक्रमण के सबसे ज्यादा 481 मामले सामने आए। इसके बाद लुंगलेई से 81 और कोलासिब से 38 मामले सामने आए। अधिकारी ने बताया कि यहां अब 8,107 मरीजों का उपचार चल रहा है और 22,904 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
ALSO READ: Coronavirus Vaccination : कोरोना वैक्सीन से पहले और बाद में बिल्कुल न करें ये 7 काम
राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर लालजवामी ने बताया कि 6.18 लाख से ज्यादा लोगों को टीके की खुराक दी गई है। अरुणाचल प्रदेश में संक्रमण के 480 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर शनिवार को 45,188 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर एल जाम्पा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में चार और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 212 हो गई।
ALSO READ: टीका लगा चुके लोग 'बाहुबली' और Coronavirus 'कटप्पा', पीछे से करता है वार
जाम्पा ने बताया कि शुक्रवार को 517 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 40,619 हो गई। यहां अब 4,357 मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अब तक 8,16,196 लोगों को टीके की खुराक दी गई है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

UP के IPS अधिकारी की कार्रवाई पर बंगाल में सियासी घमासान- 'वो सिंघम हैं तो मैं पुष्पा हूं'

कागज लाओ, डेथ सर्टिफिकेट लाओ, नियम पूरे करो, 19300 रुपए के लिए बहन के कंकाल को कब्र खोदकर लाया जीतू मुंडा

PWD मंत्री राकेश सिंह और IAS अरविंद शाह में टकराव, CM तक पहुंची शिकायत

Airlines crisis : क्या बंद होने की कगार पर एयरलाइंस, सरकार से मदद की लगाई गुहार

योगी का 'सिंघम' पहुंचा बंगाल, जानिए कौन हैं एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजय पाल शर्मा?

सभी देखें

नवीनतम

Poll of Polls : 5 राज्यों में किसकी बन रही सरकार? पढ़िए पोल्स ऑफ पोल्स के अनुमान

MP के धार में बड़ा हादसा, पिकअप वाहन पलटा, 10 से ज्‍यादा लोगों की मौत

Tamil Nadu Election 2026 में क्या विजय की TVK करेगी बड़ा उलटफेर, एग्जिट पोल में चौंकाने वाले आंकड़े

योगी सरकार का खास तोहफा: 2493 बुजुर्गों को मिला तीर्थ और भ्रमण का अवसर

बेसहारा बेटियों की बनी ढाल योगी सरकार, 66 शादियां कर निभाई अभिभावक की जिम्मेदारी

अगला लेख