Festival Posters

ओडिशा में सामने आए Corona के 11099 नए मामले, 21 और लोगों की मौत

Webdunia
बुधवार, 19 मई 2021 (17:08 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 11099 और मरीज सामने आने के बाद बुधवार को संक्रमण के मामले बढ़कर 6,44,401 हो गए, जबकि 21 और लोगों के इस वायरस के चलते जान गंवाने से मृतकों की संख्या 2,378 पर पहुंच गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोविड-19 का उपचार करा रहे लोगों की संख्या 1,05,375 है। मंगलवार को 10,2422 मरीज इस बीमारी से ठीक हो गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 5,36,595 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।
ALSO READ: केंद्र सरकार की चेतावनी, 98 प्रतिशत आबादी अभी भी आ सकती है Coronavirus की चपेट में
अधिकारी ने बताया कि 10,757 नए मामलों में से 6,214 मामले विभिन्न पृथक केंद्रों से सामने आए। खुर्दा में सबसे अधिक 1460 नए मामले सामने आए। सुंदरगढ़ में 983, कटक में 867, अंगुल में 552 और संबलपुर में 547 नए मामले सामने आए।
ALSO READ: CoronaVirus को खत्म करने की दवा 'DRDO 2DG हुई लांच
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ट्वीट किया, अस्पताल में उपचार के दौरान 21 कोविड-19 मरीजों की मौत की सूचना देते हुए अफसोस हो रहा है।राज्य में कुल 53 कोविड-19 मरीजों की मौत अन्य बीमारियों के कारण हुई।

इस तटीय राज्य में अभी तक 1.10 करोड़ नमूनों की कोविड-19 के लिए जांच की जा चुकी है। संक्रमण दर 5.83 प्रतिशत है। फिलहाल राज्य में रोजाना कोविड-19 के 10000 से अधिक नए मामले आते रहने के बीच प्रशसन ने मंगलवार को लॉकडाउन एक जून तक के लिए बढ़ा दिया।
ALSO READ: Coronavirus से निपटने के लिए कितना तैयार है आपका घर, जानिए 8 जरूरी बातें
सरकार ने एक राज्य स्तरीय कार्यबल का गठन भी किया है जो चिकित्सकीय ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ाने एवं अन्य जरूरी इंतजाम करने की पहल करेगा।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हार्मुज तो खुला हुआ था, हमने ही समस्या खड़ी की, अमेरिकी सांसद ने की ट्रंप की खिंचाई

Iran Israel US War के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 2.38 लाख करोड़ के रक्षा सौदों को दी मंजूरी

ईरान युद्ध का असर: डॉलर के मुकाबले रुपया 94.70 पर, क्या 100 तक जाएगा?

ईरान का इजरायल पर 'Wave 83' हमला : मिसाइलों पर दुनिया के लिए लिखा- 'Thank You INDIA'

लॉकडाउन पर सरकार का बड़ा बयान: हरदीप पुरी बोले- कोई योजना नहीं, अफवाहों से बचें

सभी देखें

नवीनतम

पश्चिम बंगाल में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान भड़की हिंसा, 2 समूहों में हुई झड़प, जमकर हुआ पथराव, धारा 144 लागू

यूपी के किसानों के लिए राहत, अब इस टोल-फ्री नंबर पर दें फसल के नुकसान की जानकारी

बारिश से फसलों के नुकसान का आकलन कर किसानों को दिलाएं मुआवजा : योगी आदित्यनाथ

अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के लिए यूपी में बनेंगे 6 आधुनिक हॉस्टल, 6.15 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी

जनता के नेता, निर्विकार संत और सनातन के ध्वजवाहक मुख्यमंत्री योगी की छवि और निखरी

अगला लेख