सकारात्मक खबर, गौतमबुद्ध नगर में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी

Webdunia
बुधवार, 29 जुलाई 2020 (11:36 IST)
नोएडा। उत्तरप्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में कोरोनावायरस की स्थिति में थोड़ा सुधार आया है। यहां इस वैश्विक महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या में कमी आई है और स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में जनपद में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी है। यह आंकड़ा 5 हजार के करीब पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि हालांकि राहत वाली बात यह है कि यहां मृत्यु दर का आंकड़ा घट रहा है।
ALSO READ: कोरोना वायरस: 80 लाख लोगों ने पीएफ़ से पैसा निकाला, आप पर क्या होगा असर: नज़रिया
उन्होंने बताया कि अब तक कोविड-19 के 4,904 मरीजों में से 40 की मौत हुई है। गौतम बुद्ध नगर में संक्रमित मरीजों में से 4,145 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 84.5 है। डॉ. ओहरी ने बताया कि कुल संक्रमित मरीजों में से 719 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है।
 
सीएमओ में बताया कि उत्तरप्रदेश में ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 62.2 है। मौत का आंकड़ा 2 प्रतिशत है जबकि अब भी 37.8 प्रतिशत मरीज संक्रमित हैं। उन्होंने बताया कि गौतम बुद्ध नगर स्वास्थ्य विभाग संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए लगातार शिविर लगाकर जांच कर रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में 413 निषिद्ध क्षेत्र बनाए गए हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल हुए CM नीतीश, तेजस्वी यादव ने किया ऐसा कटाक्ष

इसराइल ने गाजा पर फिर किए हमले, बच्चों समेत 38 लोगों की मौत

UP : कंटेनर से टकराई बेकाबू कार, 4 लोगों की मौत

अमृतसर में अकाली दल के पार्षद की गोली मारकर हत्या, मिल रहे थे धमकीभरे कॉल, 3 हमलावर पहचाने गए

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

अगला लेख