shiv chalisa

बोले गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, दोबारा लॉकडाउन लागू करने की कोई योजना नहीं

Webdunia
सोमवार, 15 जून 2020 (17:20 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने सोमवार को कहा कि राज्य में पुन: लॉकडाउन लागू करने की उनकी सरकार की कोई योजना नहीं है। लॉकडाउन के बारे में सोशल मीडिया पर लगाई जा रहीं अटकलों को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों से ऐसी बेबुनियाद अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह किया। राज्य में 1 जून से प्रतिबंधों में ढील दी गई है जिसके बाद निषिद्ध क्षेत्रों को छोड़कर अन्य स्थानों पर उद्योग, कार्यालय, दुकानें, बस और ऑटो रिक्शा चलाने की अनुमति दी गई है।
ALSO READ: दिल्ली में फिर से नहीं लगाया जाएगा लॉकडाउन : अरविंद केजरीवाल
रुपाणी ने एक वक्तव्य में कहा कि 1 जून से अनलॉक का पालन करते हुए सामान्य जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर आ रहा है। राज्य में व्यवसाय और व्यापार संबंधी गतिविधियां भी सामान्य होने लगी हैं। ऐसी स्थिति में पुन: लॉकडाउन लागू करने की राज्य सरकार की कोई योजना नहीं है।
ALSO READ: Covid-19 : चेन्नई सहित तमिलनाडु के 4 जिलों में 19 जून से पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान
उन्होंने कहा कि कोविड-19 से मुकाबला जारी है और लोग भी इसके साथ जीना सीख रहे हैं। सोशल मीडिया में ऐसी अफवाहें फैल रही थीं कि राज्य में कोविड-19 के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है इसलिए सरकार पुनः लॉकडाउन लागू कर सकती है। ऐसी अफवाहों को विराम देने के लिए रुपाणी ने स्वयं वक्तव्य जारी किया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किश्तवाड़ मुठभेड़ में सेना के बहादुर 'टायसन' को लगी पहली गोली, खोजी कुत्ते की मदद से टाप जैश कमांडर हुआ ढेर

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता टली, अमेरिकी कोर्ट के फैसले का दिखा असर, जानिए कब होगी अगली बैठक

कांग्रेस तो पहले से ही नंगी है, कपड़े उतारने की क्या जरूरत पड़ी, मेरठ में गरजे PM मोदी

Pakistan के हमले से बौखलाया अफगानिस्तान, महिलाओं और बच्चों को बनाया निशाना, बदला लेने की धमकी

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप का बड़ा ऐलान, ग्लोबल टैरिफ 10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया, बोले- दशकों की लूट अब नहीं चलेगी...

सभी देखें

नवीनतम

यूपी में वन ट्रिलियन इकानॉमी के लक्ष्य के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान

डीप टेक में अग्रणी बनेगा उत्‍तर प्रदेश, CM योगी ने IBM के AI GovTech Innovation सेंटर का किया उद्घाटन

यूपी में आजीविका मिशन बना गेम चेंजर, एक करोड़ महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

यूपी में बरेली की सलमा बनीं ग्रामीण आर्थिक सशक्तीकरण की मिसाल

PM मोदी बोले- योगी जी के नेतृत्व में यूपी बन रहा मैन्युफैक्चरिंग हब, प्रदेश की पहचान अब विकास और ब्रह्मोस

अगला लेख